हरियाणा के झज्जर में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, 45 दिन में 7वीं बार हिली धरती; जानें कितनी रही तीव्रता

रविवार को हरियाणा के झज्जर में रविवार शाम 4:10 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र झज्जर के गांव गिरावड़ के पास था और हलचल जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में हुई।

कोई नुकसान नहीं, लोगों में हल्की दहशत

इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि अचानक झटके महसूस होने से लोग घरों से बाहर निकल आए।

Uploaded media

45 दिन में 7वीं बार भूकंप

पिछले 45 दिनों में हरियाणा में यह 7वीं बार भूकंप आया है। 17 जुलाई को भी झज्जर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

भूकंप क्यों आता है?

धरती के नीचे सात टेक्टोनिक प्लेट्स होती हैं, जो लगातार हिलती रहती हैं। जब ये प्लेटें आपस में टकराती या रगड़ती हैं, तो जमीन कांपती है। यही भूकंप होता है।

कैसे आते हैं भूकंप?

भूकंप पृथ्वी की सतह के नीचे स्थित टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल से आते हैं। ये प्लेटें जब आपस में टकराती हैं (अभिसरण सीमा), एक-दूसरे से अलग होती हैं (अपसरण सीमा) या समानांतर खिसकती हैं (संसरण सीमा) तो इनकी आपसी रगड़ और तनाव से ऊर्जा निकलती है, जो भूकंपीय तरंगों के रूप में फैलती है और भूकंप आता है।

क्या करें भूकंप के समय?

  • खुले मैदान में रहें, ऊंची इमारतों से दूर जाएं।
  • घर में हों तो किसी मजबूत फर्नीचर के नीचे छुपें।
  • लिफ्ट का इस्तेमाल न करें।
  • सुनामी की चेतावनी मिले तो तुरंत ऊंचे स्थान की ओर बढ़ें।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts