PlayBreaking News

Hamirpur :तालाब और नदी ने छीनी चार जिंदगियां, एक ही दिन में चार बच्चों की मौत से दहला हमीरपुर

हमीरपुर जिले में छानी खुर्द गांव में तालाब में नहाते समय तीन सगे भाई बहनों की डूबने से मौत हो गई, जबकि शहर क्षेत्र में बेतवा नदी में नहा रहा एक किशोर भी हादसे का शिकार हो गया। एक ही दिन में चार बच्चों की मौत से पूरे जिले में शोक और मायूसी का माहौल है।
Follow on Google News
तालाब और नदी ने छीनी चार जिंदगियां, एक ही दिन में चार बच्चों की मौत से दहला हमीरपुर

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दो अलग अलग जल हादसों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के छानी खुर्द गांव में तालाब में नहाते समय तीन मासूम भाई बहनों की जान चली गई। वहीं सदर क्षेत्र में बेतवा नदी में नहा रहे एक किशोर की भी डूबने से मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। एक ही दिन में चार बच्चों की मौत की खबर से पूरे जिले में दुख और शोक का माहौल बन गया है।

मां की आंखों के सामने बुझ गई तीन जिंदगी

छानी खुर्द गांव निवासी पार्वती अपने तीन बच्चों के साथ गांव के पास बने तालाब पर कपड़े धोने गई थीं। उनके साथ दस वर्षीय शिवेंद्र, आठ वर्षीय रुद्रांश और पांच वर्षीय मांडवी भी थे। जब पार्वती तालाब किनारे कपड़े धोने में व्यस्त थीं, उसी दौरान तीनों बच्चे पानी में नहाने लगे। खेलते खेलते बच्चे गहरे हिस्से में पहुंच गए और अचानक पानी में डूबने लगे। जब पार्वती की नजर बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को बचाने की कोशिश की। काफी देर की तलाश के बाद तीनों को पानी से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

ग्रामीण तुरंत बच्चों को छानी बुजुर्ग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Breaking News

बेतवा नदी में नहाने गया किशोर भी नहीं लौटा घर

इसी दिन जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में भी एक दर्दनाक हादसा हुआ। डिग्गी मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय गोलू अपने दो दोस्तों के साथ बेतवा नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे की तलाश के बाद गोलू का शव नदी से बाहर निकाला गया।

चार मौतों से गम में डूबा पूरा जिला

एक ही दिन में चार बच्चों की मौत ने पूरे हमीरपुर जिले को सदमे में डाल दिया है। छानी खुर्द गांव में जहां एक परिवार ने अपने तीन बच्चों को खो दिया, वहीं डिग्गी मोहल्ले में एक किशोर की मौत से परिवार टूट गया। दोनों घटनाओं के बाद गांव और शहर के लोगों में गहरा दुख देखा गया।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर में पुलिस आरक्षक की संदिग्ध मौत : सरकारी डाक लेकर निकला था आरक्षक, 48 घंटे बाद मिला शव; हत्या या हादसा?

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

हमीरपुर में हुए इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृत बच्चों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए अधिकारियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने भी प्रभावित परिवारों को जरूरी मदद देने का भरोसा दिया है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts