PlayBreaking News

Pregnant Woman Yoga Viral Video : नौ महीने की प्रेग्नेंट महिला ने ऐसा किया योग, देखते रहे गए लोग!

इंस्टाग्राम पर एक प्रेग्नेंट महिला के योग का वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। कुछ लोग वीडियो देखकर महिला की हिम्मत की दाद दे रहे हैं तो किसी ने इसे होने वाले बच्चे की जीवन से खिलवाड़ कहा है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस चल पड़ी है।
Follow on Google News
नौ महीने की प्रेग्नेंट महिला ने ऐसा किया योग, देखते रहे गए लोग!
फोटो : शशि प्रभा द्विवेदी सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी कर दिया है और सोचने पर भी मजबूर कर दिया है। वीडियो में एक गर्भवती महिला साड़ी पहनकर बेहद कठिन योगासन करती नजर आ रही है। खास बात यह है कि महिला गर्भावस्था के 39वें सप्ताह में है और उसकी डिलीवरी में केवल कुछ दिन ही बाकी हैं। इसके बावजूद वह जिस सहजता और आत्मविश्वास के साथ योग कर रही है, उसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है।

करोड़ों लोगों ने देखा वीडियो 

इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो को अब तक 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो के वायरल होते ही हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने इसे अनुशासन, फिटनेस और मानसिक मजबूती का उदाहरण बताया, जबकि कई लोगों ने इसे जोखिम भरा कदम करार दिया।

कौन हैं वायरल वीडियो की महिला? 

वायरल वीडियो में दिखाई दे रही महिला का नाम शशि प्रभा द्विवेदी है। वह बेंगलुरु की रहने वाली हैं और पेशे से योग प्रशिक्षक हैं। वीडियो में वह हरे रंग की साड़ी पहने हुए दिखाई देती हैं और चक्रासन सहित कई चुनौतीपूर्ण योगासन करती नजर आती हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि इतने उन्नत स्तर के आसनों के दौरान उनके चेहरे पर किसी तरह की परेशानी या तनाव दिखाई नहीं देता।

ये भी पढ़ें: Dreambeans : अब बेवजह घंटों स्क्रॉलिंग नहीं, आपकी पसंद के हिसाब से हर सुबह खास जानकारी देगा नया AI ऐप

सोशल मीडिया पर बंटे यूजर्स 

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो अलग-अलग खेमों में नजर आए। एक वर्ग का मानना है कि गर्भावस्था के अंतिम चरण में इस तरह के कठिन योगासन करना बच्चे और मां दोनों के लिए जोखिम भरा हो सकता है। आलोचकों का कहना है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसे वीडियो बनाना उचित नहीं है।

/img/89/1780573966275

समर्थकों ने बताया प्रेरणादायक उदाहरण 

वहीं दूसरी ओर कई लोगों ने शशि प्रभा की फिटनेस और आत्मविश्वास की जमकर सराहना की। समर्थकों का कहना है कि यदि किसी महिला का शरीर पूरी तरह स्वस्थ है और वह वर्षों से योग का अभ्यास कर रही है, तो विशेषज्ञों की सलाह के साथ योग करना गलत नहीं माना जा सकता। उनके अनुसार यह वीडियो महिलाओं की शारीरिक क्षमता और मानसिक दृढ़ता को भी दर्शाता है।

/img/89/1780573987293

ट्रोलर्स को दिया सीधा जवाब 

लगातार हो रही आलोचनाओं के बीच शशि प्रभा द्विवेदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह सब वर्षों की मेहनत, नियमित अभ्यास और अपने शरीर की समझ का परिणाम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी को प्रभावित करना या कुछ साबित करना नहीं है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि हर महिला की गर्भावस्था अलग होती है, इसलिए वीडियो देखकर किसी भी योगासन की नकल न करें और किसी भी प्रकार की एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

ये भी पढ़ें: Shilpa Shinde Controversy: झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तारी की मांग और सेलिब्रिटीज की नाराजगी, क्या है शिल्पा शिंदे विवाद?

 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts