PlayBreaking News

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा:फ्लाईओवर का गार्डर गिरने से 2 कांवड़ियों की मौत, गंगाजल लेकर लौट रहे थे घर

हरिद्वार में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे आराम कर रहे दो कांवड़ियों की लोहे का गार्डर गिरने से मौत हो गई। मेरठ और गाजियाबाद के रहने वाले दोनों श्रद्धालु गंगाजल लेकर यूपी लौट रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Follow on Google News
फ्लाईओवर का गार्डर गिरने से 2 कांवड़ियों की मौत, गंगाजल लेकर लौट रहे थे घर
फ्लाईओवर का गार्डर गिरने से 2 कांवड़ियों की मौत

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में उत्तर प्रदेश के दो कांवड़ियों की जान चली गई। दोनों श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे आराम करते समय अचानक भारी लोहे का गार्डर उनके ऊपर गिर पड़ा जिससे दोनों की मौके पर ही गंभीर हालत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ्लाईओवर के नीचे आराम कर रहे थे श्रद्धालु

हादसा शनिवार दोपहर करीब 2:20 बजे हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित बड़ेड़ी राजपूतान गांव में हुआ। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का एक दल निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे विश्राम कर रहा था। इसी दौरान एक कांवड़िया वहां रखे भारी लोहे के गार्डर पर चढ़ गया। पुलिस के अनुसार, उसके चढ़ने से गार्डर का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे बैठे श्रद्धालुओं पर आ गिरा।

ये भी पढ़ें: स्पेन में घुसपैठ से हड़कंप! 84 हजार आबादी वाले शहर में 60 हजार अवैध प्रवासी, मौतों का आंकड़ा 67 पहुंचा

सिर पर गिरी लोहे की बीम, दोनों की मौत

गार्डर सीधे नीचे बैठे दो कांवड़ियों के सिर पर गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और अन्य कांवड़ियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और दोनों घायलों को गार्डर के नीचे से बाहर निकालकर रुड़की उप जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

एसपी क्राइम निशा यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गार्डर पर एक श्रद्धालु के चढ़ने से उसका संतुलन बिगड़ गया, जिसके कारण वह नीचे बैठे कांवड़ियों पर गिर गया। हालांकि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

ये भी पढ़ें: कुशीनगर: नाले में डूबने से तीन सगी बहनों की मौत, 12 घंटे बाद शव बरामद

निर्माणाधीन स्थल की सुरक्षा पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद निर्माणाधीन फ्लाईओवर स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। बड़ी संख्या में कांवड़िए यात्रा के दौरान ऐसे स्थानों पर विश्राम करते हैं। ऐसे में निर्माण सामग्री को सुरक्षित रखने और लोगों की आवाजाही रोकने के पर्याप्त इंतजाम न होने को लेकर भी जांच की जा रही है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts