PlayBreaking News

कुशीनगर:नाले में डूबने से तीन सगी बहनों की मौत, 12 घंटे बाद शव बरामद

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बरसाती नाले में डूबने से एक ही परिवार की तीन सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। लगभग 12 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद शनिवार को एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम ने तीनों के शव बरामद कर लिए। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Follow on Google News
नाले में डूबने से तीन सगी बहनों की मौत, 12 घंटे बाद शव बरामद
नाले में डूबने से तीन सगी बहनों की मौत, 12 घंटे बाद शव बरामद

कुशीनगर। शुक्रवार शाम घास काटकर लौट रही तीनों बहनें खेलते समय बरसाती नाले में गिर गई थीं। तेज बहाव के कारण वे पानी में बह गईं और देर रात तक तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह दोबारा शुरू हुए रेस्क्यू अभियान में तीनों के शव बरामद कर लिए गए।

पुल पर खेलते समय हुआ दर्दनाक हादसा

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बभनौली स्थित सिधरिया में शुक्रवार शाम कुंजन (12), सपना (10) और छोटी (8) घास काटकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान वे सिधरिया ड्रेन पर बने पुल के पास खेल रही थीं। अचानक संतुलन बिगड़ने से तीनों बरसाती नाले में गिर गईं। पानी का बहाव तेज होने के कारण वे देखते ही देखते बह गईं।

IBPS Clerk Recruitment 2026 : बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका! IBPS ने निकाली 11 हजार से ज्यादा वैकेंसी, जानें योग्यता और फीस

रातभर चला सर्च ऑपरेशन, सुबह मिले शव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। देर रात तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह एक बार फिर तलाश अभियान शुरू किया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद तीनों बहनों के शव बरामद कर लिए गए, जिसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

Breaking News

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक बच्चियों के पिता शंभू चौहान टाइल्स लगाने का काम करते हैं। परिवार में पांच बच्चे हैं, जिनमें बड़ी बेटी वंदना और बेटा पवन शामिल हैं। बहनों को नाले में गिरते उनके चाचा के बेटे प्रियांशु ने देखा था। उसने बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण वह कुछ नहीं कर सका और घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

CWG 2026 : फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाज से हारे जादूमणि सिंह, भारत को दिलाया रजत पदक

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह चलाए गए सर्च ऑपरेशन में तीनों शव बरामद कर लिए गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts