Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा के रन्हाईकला में मकान से पटाखों का बड़ा स्टॉक जब्त, 9 बोरियां और 9 कार्टून बरामद

हरदा के रन्हाईकला में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने एक मकान से पटाखों की 9 बोरियां और 9 बड़े कार्टून जब्त किए। संबंधित व्यक्ति पटाखों के भंडारण का वैध लाइसेंस या अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका।
पटाखों को जब्त करती पुलिस

हरदा। दीपावली से पहले मध्य प्रदेश के हरदा जिले में अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने रन्हाईकला में छापामार कार्रवाई कर एक मकान से बड़ी मात्रा में पटाखे जब्त किए। जब्त सामग्री में पटाखों से भरी 9 बोरियां और 9 बड़े कार्टून शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक मकान में पटाखे रखने वाले व्यक्ति के पास भंडारण से संबंधित वैध लाइसेंस या अनुमति नहीं थी।

गुप्त सूचना पर संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रन्हाईकला में मनमोहन पिता मधुसूदन द्विवेदी के घर पर पटाखों का स्टॉक रखे होने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को मकान पर छापा मारा। जांच के दौरान वहां बड़ी मात्रा में पटाखे मिले। अधिकारियों ने संबंधित व्यक्ति से पटाखों के भंडारण के लिए वैध लाइसेंस या अनुमति मांगी लेकिन वह इसे प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने पटाखों को जब्त करने की कार्रवाई की।

नया और पुराना स्टॉक बरामद

पुलिस के मुताबिक मकान से बरामद पटाखों में नया और पुराना, दोनों तरह का स्टॉक शामिल है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इन्हें दीपावली के दौरान बिक्री के लिए रखा गया था। कार्रवाई के दौरान टीम ने पटाखों से भरी 9 बोरियां और 9 बड़े कार्टून जब्त किए। हालांकि, जब्त पटाखों की कुल कीमत और उनके प्रकार के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

छोटी सिंधी कॉलोनी में भी मिला था पटाखों का जखीरा

हरदा शहर में इससे पहले छोटी सिंधी कॉलोनी में भी पुलिस ने एक मकान से अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया था। उस कार्रवाई के कुछ ही दिनों बाद रन्हाईकला में पटाखों का बड़ा स्टॉक मिलने से दीपावली से पहले अवैध भंडारण को लेकर प्रशासन की निगरानी बढ़ गई है। त्योहार के दौरान पटाखों की मांग बढ़ने के कारण प्रशासन निर्माण, परिवहन और भंडारण से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रख रहा है।

हरदा: नसरीन ने अकेले खोदा 35 फुट गहरा कुआं, कई परिवारों की बुझ रही प्यास

कार्रवाई में ये अधिकारी रहे शामिल

रन्हाईकला में हुई कार्रवाई के दौरान एसडीएम शैलेन्द्र बढ़ोनिया, एसडीओपी शालिनी परस्ते, थाना प्रभारी निरीक्षक रोशनलाल भारती, तहसीलदार महेन्द्र सिंह चौहान और उपनिरीक्षक मानवेंद्र सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...

Latest Posts