PlayBreaking News

हरदा : पूर्व भाजपा पार्षद धर्मेंद्र माली के पुत्र तरुण ने की आत्महत्या, खुद के कमरे में फांसी लगाकर दी जान

शहर के वार्ड क्रमांक 30 के पूर्व भाजपा पार्षद धर्मेंद्र माली के 19 वर्षीय पुत्र तरुण ने घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे पर झूलकर खुदखुशी कर ली। मृतक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान था।
Follow on Google News
पूर्व भाजपा पार्षद धर्मेंद्र माली के पुत्र तरुण ने की आत्महत्या, खुद के कमरे में फांसी लगाकर दी जान
पूर्त पार्षद धर्मेंद्र माली का पुत्र तरुण माली।

हरदा।शहर के वार्ड क्रमांक 30 में पूर्व भाजपा पार्षद धर्मेंद्र माली के 19 वर्षीय पुत्र तरुण माली ने अपने घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। रविवार सुबह जब परिजन कमरे की ओर पहुंचे तो उन्होंने तरुण को फंदे से लटका हुआ देखा। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

डेढ़ साल से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा था तरुण 

मृतक के पिता धर्मेंद्र माली के अनुसार, तरुण करीब डेढ़ साल पहले कोमा में चला गया था और तब से उसे बार-बार दौरे पड़ने लगे थे। इसी स्वास्थ्य समस्या के कारण वह घर पर ही रहता था। शनिवार सुबह भी उसे दो बार दौरे आए थे। उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे तक वह अपने छोटे भाई के साथ कमरे में था, लेकिन उसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। इसकी भनक किसी को नहीं लगी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या की सटीक वजह सामने नहीं आई है। परिजनों समेत अन्य लोगों के बयान दर्ज कर हर पहलू से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: सीहोर में भीषण सड़क हादसा : रेलिंग तोड़कर 40 फीट नीचे गिरी तूफान गाड़ी, भोपाल का ड्राइवर लड़ रहा जिंदगी की जंग

शव वाहन खराब होने से शांति वाहन की लेनी पड़ी मदद 

इस दुखद घटना के बीच नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठे। बताया जा रहा है कि नगर पालिका का शव वाहन पिछले लगभग तीन महीनों से खराब पड़ा है। इसके चलते पोस्टमार्टम के बाद शव को अस्पताल से घर तक ले जाने के लिए शांति वाहन की मदद लेनी पड़ी। वाहन बड़ा होने की वजह से अस्पताल परिसर में आवाजाही के दौरान काफी परेशानी हुई। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें: MP Weather Update : 14 जिलों में कोटे से ज्यादा बारिश, 41 जिले अब भी इंतजार में... प्रदेश में मानसून का नया रिपोर्ट कार्ड

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts