PlayBreaking News

सीहोर में भीषण सड़क हादसा : रेलिंग तोड़कर 40 फीट नीचे गिरी तूफान गाड़ी, भोपाल का ड्राइवर लड़ रहा जिंदगी की जंग

सीहोर जिले में बुधनी के मेडिकल कॉलेज के सामने बने ब्रिज पर रविवार सुबह तेज रफ्तार तूफान गाड़ी अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए करीब 40 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में भोपाल निवासी चालक अमन गंभीर रूप से घायल हो गया।
Follow on Google News
बुधनी मेडिकल कॉलेज ब्रिज से 40 फीट नीचे गिरी तूफान गाड़ी, चालक गंभीर घायल

सीहोर। जिले में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को दहला दिया। बुधनी के गड़रिया नाला स्थित नेशनल हाईवे ब्रिज पर तेज रफ्तार तूफान गाड़ी अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए करीब 40 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। नेशनल हाईवे पर गड़रिया नाला स्थित मेडिकल कॉलेज के सामने बने ब्रिज पर तेज रफ्तार से दौड़ रही एक तूफान गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर मजबूत लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 40 फीट नीचे जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन नीचे गिरने के बाद भी उसकी हेडलाइट जलती रही। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

सुबह चार बजे हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार हादसा रविवार सुबह करीब चार बजे हुआ। मेडिकल कॉलेज के सामने बने ब्रिज से गुजर रही तूफान गाड़ी अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। तेज रफ्तार के कारण वाहन सीधे ब्रिज की मजबूत रेलिंग से टकराया और उसे तोड़ते हुए लगभग 40 फीट नीचे जा गिरा। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें: MP Weather Update : 14 जिलों में कोटे से ज्यादा बारिश, 41 जिले अब भी इंतजार में... प्रदेश में मानसून का नया रिपोर्ट कार्ड

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत कार्य शुरू किया तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बुधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहन में चालक बुरी तरह फंसा हुआ था। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा।

भोपाल निवासी चालक की हालत गंभीर

बुधनी एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि घायल चालक की पहचान अमन पिता अकरम (35 वर्ष), निवासी आनंद नगर, भोपाल के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका उपचार जारी है।

हेडलाइट जलती देख लोग रह गए हैरान

हादसे का एक हैरान करने वाला दृश्य भी सामने आया। करीब 40 फीट नीचे गिरने के बावजूद वाहन की हेडलाइट लगातार जलती रही। यह दृश्य देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था।

ये भी पढ़ें: खुला गड्ढा बना मौत का जाल! 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से 6 साल के मासूम की मौत

बड़ा हादसा टला, वाहन में अकेला था चालक

पुलिस के अनुसार हादसे के समय तूफान गाड़ी में केवल चालक ही सवार था। यदि वाहन में अन्य लोग भी मौजूद होते तो जनहानि अधिक हो सकती थी। इस लिहाज से एक बड़ा हादसा टल गया। बुधनी पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दुर्घटना किसी तकनीकी खराबी के कारण हुई या चालक को झपकी आने अथवा अन्य किसी वजह से वाहन नियंत्रण से बाहर हुआ। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

Sunil Sharma
By Sunil Sharma

पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ को सच और संवेदनशीलता के साथ उठाने का संकल्प ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts