PlayBreaking News

नशा मुक्ति अभियान 2.0 :पुलिस-11 ने पत्रकार-11 को हराया, खेल के जरिए दिया जागरूकता का संदेश

दमोह में 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान 2.0 के तहत पुलिस-11 और पत्रकार-11 के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। पुलिस-11 ने 201 रन बनाकर मुकाबला जीता। एसपी आनंद कलादगी की कप्तानी में हुए इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों के प्रति जागरूक करना था।
Follow on Google News
दमोह में पुलिस और पत्रकार मैदान पर आमने-सामने

दमोह में 'नशे से दूरी है जरूरी' नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत पुलिस लाइन मैदान में पुलिस-11 और पत्रकार-11 के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में आयोजित इस मैच का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों के प्रति जागरूक करना था।

पुलिस-11 ने दर्ज की शानदार जीत

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस-11 ने निर्धारित ओवरों में 201 रन बनाए। जवाब में पत्रकार-11 की टीम 112 रन ही बना सकी। इस तरह पुलिस-11 ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

अभिषेक पटेल बने मैन ऑफ द मैच

पुलिस-11 की ओर से थाना गैसाबाद प्रभारी सौरभ शर्मा ने 51 रन की शानदार पारी खेली। वहीं थाना नोहटा प्रभारी अभिषेक पटेल ने 62 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

Breaking News

एसपी आनंद कलादगी ने संभाली टीम की कमान

पुलिस-11 की कप्तानी पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने की, जबकि पत्रकार-11 का नेतृत्व वरिष्ठ पत्रकार सुनील गौतम ने किया। मैच में जिले के पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पत्रकारों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

खेल के जरिए दिया नशा मुक्त समाज का संदेश

मैच के समापन पर अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं और युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने का प्रभावी माध्यम भी हैं। इस आयोजन के जरिए पुलिस प्रशासन ने समाज को "नशे से दूरी है जरूरी" का मजबूत संदेश दिया।

Dheeraj Jonsan
By Dheeraj Jonsan
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts