Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा:900 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने युवक को दबोचा

हरदा के टिमरनी तहसील मुख्यालय पर पुलिस ने सूचना के आधार पर वार्ड क्रमांक 2 लाइन पार से एक युवक को गांजा बेचते हुए पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से करीब 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
900 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने युवक को दबोचा
900 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

हरदा। पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम ने वार्ड क्रमांक 2 लाइन पार में कार्रवाई की। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपए बताई जा रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

टिमरनी थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश गौड ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शंशाक के कुशल मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा, एसडीओपी आकांक्षा तलया के निर्देशन में पुलिस टीम ने अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम वार्ड क्रमांक 2 लाइन पार पहुंची। जहां कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

गुरु बाजार में नहीं, विश्वास में मिलते हैं : कुबेरेश्वरधाम में प्रदीप मिश्रा का संदेश; बुधवार को देंगे गुरु दीक्षा, सीहोर में अभी से उमड़ने लगा श्रद्धालुओं का सैलाब

पुलिस को देखकर भागने लगा युवक

वार्ड क्रमांक 2 लाइन पार पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि एक लड़का अपने घर की दहलीज पर बैठा हुआ था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिसे टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम युवराज पिता रामप्रसाद कुचबुंदिया, उम्र 24 साल, निवासी वार्ड क्रमांक 02 बताया।

Breaking News

तलाशी में मिला 900 ग्राम गांजा

संदेही की तलाशी लेने पर उसके दाहिने हाथ में एक हरे रंग का थैला मिला। थैला खोलकर चैक किया तो उसके अंदर करीब 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपए बताई गई है।

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: काली बिल्लोद में अवैध गैस सिलेंडर कारोबार का भंडाफोड़, 15 सिलेंडर जब्त

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 426/26 धारा 8/20 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश गौड़, उपनिरीक्षक संतोष श्रीवास्तव, प्रियंका पाठक, रामविलास करपे, प्रधान आरक्षक विजय उईके, अनुप कामले, राहुल, आरक्षक अर्जुन लोवंशी और सुनील की सक्रिय भूमिका रही।

Edited By: Rohit Sharma

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts