Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा में छात्रसंघ चुनाव की मांग तेज, NSUI ने कॉलेज में किया प्रदर्शन

हरदा के पीएम श्री महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग को लेकर NSUI ने प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ बिश्नोई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने छात्रों को सीधे प्रतिनिधि चुनने के अधिकार के बारे में जागरूक किया। संगठन ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होने चाहिए, ताकि छात्रों की भागीदारी और उनकी आवाज मजबूत हो सके।
हरदा में छात्रसंघ चुनाव की मांग तेज, NSUI ने कॉलेज में किया प्रदर्शन
छात्रों के बीच एनएसयूआई पदाधिकारी

हरदा। प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हलचल बढ़ने के बीच हरदा में भी छात्रों की सक्रियता नजर आने लगी है। कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने पीएम श्री महाविद्यालय, हरदा में प्रदर्शन किया।

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ बिश्नोई के नेतृत्व में कार्यकर्ता कॉलेज परिसर पहुंचे और छात्रों से मुलाकात कर प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराने की मांग को लेकर उन्हें जागरूक किया।

छात्रों को सीधे प्रतिनिधि चुनने का अधिकार देने की मांग

प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई पदाधिकारियों ने कहा कि छात्रों को अपने प्रतिनिधि का चुनाव सीधे करने का अधिकार मिलना चाहिए। संगठन की मांग है कि छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली के माध्यम से कराए जाएं। एनएसयूआई का कहना है कि इससे छात्र अपनी पसंद के प्रतिनिधि को सीधे चुन सकेंगे और छात्र राजनीति में उनकी भागीदारी भी मजबूत होगी।

‘प्रत्यक्ष प्रणाली से हो छात्रसंघ चुनाव’

प्रदर्शन के दौरान ‘प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ चुनाव’ की मांग प्रमुखता से उठाई गई। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में छात्रों से चर्चा कर संगठन की मांग के बारे में जानकारी दी।

छात्रों के अधिकारों की आवाज उठाने का दावा

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ बिश्नोई ने कहा कि संगठन की प्रमुख मांग छात्रसंघ चुनाव को प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की है। उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकार और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने के लिए संगठन लगातार प्रयास करता रहेगा। प्रदर्शन के दौरान कृष्णा विश्नोई सहित अन्य छात्र और एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts