Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा में MD ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई, 1.14 ग्राम ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार

हरदा के हंडिया थाना क्षेत्र में MD ड्रग्स मामले में पुलिस ने सहआरोपी अनिल जाट को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उसके कब्जे से 1.14 ग्राम MD ड्रग्स बरामद हुई। इससे पहले इसी मामले में विक्रम जाट को 8.93 ग्राम MD ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
हरदा में MD ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई, 1.14 ग्राम ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार
हरदा में MD ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई

हरदा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हंडिया पुलिस ने MD ड्रग्स मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अनिल जाट निवासी भैरोपुर के कब्जे से 1.14 ग्राम MD ड्रग्स बरामद करने का दावा किया है।

पहले 8.93 ग्राम MD ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर को हंडिया पुलिस ने अबगांव-भैरोपुर मार्ग से विक्रम जाट निवासी अतरसमा को 8.93 ग्राम MD ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस को विक्रम के कथित मेमोरंडम कथन के आधार पर ड्रग्स उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली। जांच और तस्दीक के बाद अनिल जाट की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।

Breaking News

कोलीपुरा-तलाई टप्पर के बीच से गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अनिल जाट को कोलीपुरा और तलाई टप्पर के बीच से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.14 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

नशे के खिलाफ अभियान जारी

हरदा पुलिस के अनुसार जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts