Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा की आयुषी गुर्जर ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से लेंगी निफ्ट की डिग्री

आगामी 31 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित संयुक्त दीक्षांत समारोह में हरदा की बेटी आयुषी गुर्जर स्नातक उपाधि हासिल करेंगी। उनकी इस कामयाबी पर जिले में हर्ष है।
हरदा की आयुषी गुर्जर ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से लेंगी निफ्ट की डिग्री
हरदा की बेटी आयुषी गुर्जर

हरदा जिले की बेटी आयुषी गुर्जर ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्हें देश के प्रतिष्ठित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) के राष्ट्रीय संयुक्त दीक्षांत समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों स्नातक उपाधि प्रदान की जाएगी।

31 अगस्त को होगा राष्ट्रीय दीक्षांत समारोह

यह समारोह 31 अगस्त को नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर एवं एग्जीबिशन हॉल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं निफ्ट की महानिदेशक आईएएस तनु कश्यप कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। देशभर के निफ्ट परिसरों से स्नातक विद्यार्थी इस समारोह में शामिल होंगे।

फैशन एंड लाइफस्टाइल एक्सेसरी डिज़ाइन में की पढ़ाई

आयुषी गुर्जर ने निफ्ट कांगड़ा से फैशन एंड लाइफस्टाइल एक्सेसरी डिज़ाइन में स्नातक शिक्षा पूरी की है। उनके इंडस्ट्री प्रोजेक्ट को 20 में से 19 अंक मिले। उद्योग विशेषज्ञों ने उनकी रचनात्मक सोच, नवाचार, डिज़ाइन क्षमता और पेशेवर कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें फर्नीचर डिज़ाइन के क्षेत्र की उभरती हुई प्रतिभा बताया।

Breaking News

मुंबई की प्रतिष्ठित कंपनी में हैं डिज़ाइनर

वर्तमान में आयुषी मुंबई स्थित नरसी ग्रुप में डिज़ाइनर के रूप में कार्यरत हैं। यह कंपनी देश की कई प्रतिष्ठित संस्थागत और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में इंटीरियर और फर्नीचर डिज़ाइन का काम कर चुकी है। नए संसद भवन समेत कई बड़े प्रोजेक्ट्स में भी कंपनी का योगदान रहा है।

हरदा की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा

हरदा जैसे छोटे शहर से निकलकर देश के सबसे प्रतिष्ठित फैशन और डिज़ाइन संस्थान से पढ़ाई करना और फिर राष्ट्रीय स्तर की कंपनी में अपनी पहचान बनाना आयुषी की बड़ी उपलब्धि है। उनकी सफलता हरदा जिले के युवाओं और खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है।

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts