Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा में 15वीं शतरंज प्रतियोगिता, 178 खिलाड़ियों ने दिखाया दम; वैभव तोमर और राघव सिंह बने विजेता

हरदा में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित 15वीं शतरंज प्रतियोगिता में 178 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ओपन वर्ग में वैभव तोमर और अंडर-14 वर्ग में राघव सिंह ने पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में शामिल बच्चे

हरदा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन, हरदा की ओर से रविवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज में 15वीं शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले सहित विभिन्न स्थानों से आए कुल 178 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु वर्ग के 72 और ओपन वर्ग के 106 खिलाड़ी शामिल हुए। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी रणनीतिक सोच, एकाग्रता और सूझबूझ का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि हरदा में पिछले लगभग एक वर्ष से नियमित रूप से शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इन आयोजनों से जिले में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आए हैं। नियमित प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक जैन ने कहा कि हरदा में शतरंज के प्रति लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है। प्रतियोगिता में 178 खिलाड़ियों की भागीदारी इस खेल की लोकप्रियता को दर्शाती है। एसोसिएशन का प्रयास है कि खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिले, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आगे बढ़ सकें।

ओपन वर्ग में वैभव तोमर ने हासिल किया पहला स्थान

प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में वैभव तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भूपेश विश्वकर्मा दूसरे और सागर पाहुजा तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा जय बजाज चौथे, हितेश जरिया पांचवें, मृदुभाषी त्रिपाठी छठे, यश विश्वकर्मा सातवें, युवराज जायसवाल आठवें, रविन्द्र रूपनारायण नौवें और अक्षय सिंह तोमर दसवें स्थान पर रहे।

अंडर-14 वर्ग में राघव सिंह रहे अव्वल

अंडर-14 वर्ग में राघव सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। प्रख्यात अग्रवाल दूसरे और आर्यन सोलंकी तीसरे स्थान पर रहे। शिवांश पाराशर चौथे, शौर्य काकड़े पांचवें, रेयांश श्रीमाली छठे, आदित्य मलैया सातवें, राधा साहू आठवें, अदिति बघेल नौवें और कोठारी पर्व जैन दसवें स्थान पर रहे।

हरदा : सोया प्लांट के अंदर घुसा तेंदुआ, प्रबंधन बेखबर, सूचना के डेढ़ घंटे बाद पहुंचा वन अमला

एसोसिएशन के पदाधिकारी और अभिभावक रहे मौजूद

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक जैन, मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी, कोषाध्यक्ष सत्यम बंसल, उपाध्यक्ष डॉ. भागवत सिंह तोमर और अक्षय तोमर, सचिव मनमोहन कुशवाह, सह-सचिव गणेश पटेल, कृष्णा गुर्जर, दिनेश पाटिल और मनीष प्रजापति सहित खिलाड़ियों के माता-पिता तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी ने अतिथियों, खिलाड़ियों, अभिभावकों और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...

Latest Posts