Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा की खिरकिया मंडी में 50 लाख के कार्यों में गड़बड़ी, ठंडे बस्ते में 2.23 लाख की वसूली

हरदा उपज मंडी में निर्माण कार्यों में गड़बड़ी और व्यापारियों से जुर्माने की राशि वसूल नहीं किए जाने के आरोप सामने आए हैं। किसानों ने मंडी निरीक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। जांच जारी है और एसडीएम ने तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की बात कही है।
हरदा की खिरकिया मंडी में 50 लाख के कार्यों में गड़बड़ी, ठंडे बस्ते में 2.23 लाख की वसूली
हरदा जिले की खिरकिया कृषि उपज मंडी।

हरदा। स्थानीय उपज मंडी में वित्तीय अनियमितता और प्रशासनिक ढिलाई के दो अलग-अलग मामले उजागर होने के बाद भी दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई न होना चर्चा का विषय बना हुआ है। मंडी प्रांगण एवं निर्माण शाखा प्रभारी मंडी निरीक्षक प्रेमनारायण उज्जैनिया पर निर्माण कार्यों में गड़बड़ी और राजस्व वसूली रोकने के गंभीर आरोप लगे हैं, लेकिन मंडी बोर्ड भोपाल से लेकर स्थानीय मंडी प्रशासन तक की चुप्पी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुनर्निर्माण पर 25 लाख और बाउंड्रीवॉल की मरम्मत व रंगरोगन पर 25 लाख रुपए खर्च किए गए। किसानों का आरोप है कि नए टीन की जगह पुराने टीन का इस्तेमाल किया गया है और स्वीकृत राशि के अनुरूप कार्य नहीं हुआ।

प्रभार होने के बावजूद जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने का आरोप 

निर्माण शाखा का प्रभार होने के बावजूद निरीक्षक द्वारा पल्ला झाड़ा जा रहा है, जबकि मंडी सचिव राजेश साकेत ने स्पष्ट किया है कि निर्माण का प्रभार उज्जैनिया के पास ही है। इसके अलावा मंडी प्लेटफॉर्म पर महीनों तक अवैध कब्जा कर माल डंप करने वाले 16 बड़े व्यापारियों जैसे विजय इंडस्ट्रीज, भारत दाल मिल, रूणिचा ट्रेडर्स आदि पर मंडी प्रशासन ने 2 लाख 23 हजार 795 रुपए का जुर्माना लगाया था।

ये भी पढ़ें: हरदा में अधिवक्ता से मारपीट पर भड़का गुस्सा, वकीलों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दिया ज्ञापन

16 व्यापारियों से 2.23 लाख का जुर्माना, वसूली नहीं

26 मई और 15 जून 2026 को नोटिस जारी किए जाने के बाद भी एक भी व्यापारी से वसूली नहीं हुई। आरोप है कि प्रांगण प्रभारी ने कठोर कार्रवाई करने के बजाय संबंधित व्यापारियों से सांठगांठ कर वसूली प्रक्रिया ठप करा दी, जिससे सरकारी राजस्व का नुकसान हुआ। बता दें कि इस मामले में किसान कांग्रेस द्वारा जांच की मांग को लेकर ज्ञापन दिए जाने के बावजूद मंडी सचिव राजेश साकेत और भारसाधक अधिकारी एसडीएम रजनी वर्मा द्वारा संबंधित निरीक्षक को न तो प्रभार से हटाया गया और न ही कोई कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

जांच जारी, तथ्यों के आधार पर कार्रवाई का दावा 

इस मामले में खिरकिया एसडीएम और भारसाधक अधिकारी रजनी वर्मा ने कहा कि जांच जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें: हरदा में अंधे कत्ल का खुलासा, ससुर-दामाद गिरफ्तार; अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts