Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा में अधिवक्ता से मारपीट पर भड़का गुस्सा, वकीलों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दिया ज्ञापन

हरदा जिले के टिमरनी में वरिष्ठ अधिवक्ता संजय उपाध्याय के कार्यालय और परिवार पर हुए हमले के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिला अधिवक्ता संघ ने घटना पर नाराजगी जताते हुए पुलिस से नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संघ ने पीड़ित अधिवक्ता और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग रखी है।
हरदा में अधिवक्ता से मारपीट पर भड़का गुस्सा, वकीलों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दिया ज्ञापन
ASP को ज्ञापन देता अधिवक्ता संघ

हरदा। टिमरनी में वरिष्ठ अधिवक्ता संजय उपाध्याय के कार्यालय और परिवार पर हुए कथित हमले को लेकर हरदा के वकीलों में नाराजगी है। जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक शशांक के नाम ज्ञापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा को सौंपा। वकीलों ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की है। पुलिस इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है। संघ का कहना है कि अधिवक्ता और उनके परिवार को सुरक्षा मिलनी चाहिए, ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो।

हमले के विरोध में वकीलों ने उठाई आवाज

अधिवक्ता संघ ने 1 अक्टूबर को हुई घटना को गंभीर बताते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। संघ के सचिव शैलेंद्र जोशी ने कहा कि किसी अधिवक्ता के कार्यालय और परिवार पर इस तरह का हमला चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं और उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस को गंभीर कदम उठाने चाहिए।

सतना के ध्रुव प्रताप सिंह का जलवा, किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

गिरफ्तारी और कड़ी धाराओं की मांग

ज्ञापन में संघ ने पुलिस से मामले में शामिल आरोपियों और उनके सहयोगियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वकीलों ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। संघ ने घर में घुसकर हमला, धमकी और जान से मारने की कोशिश जैसे आरोपों की भी गंभीरता से जांच कर उचित कानूनी धाराएं लगाने की मांग की है।

पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग

जिला अधिवक्ता संघ ने वरिष्ठ अधिवक्ता संजय उपाध्याय और उनके परिवार के लिए तत्काल पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। संघ का कहना है कि कार्रवाई के साथ परिवार की सुरक्षा भी जरूरी है। इससे पीड़ित परिवार में भरोसा कायम होगा और भविष्य में किसी तरह की घटना को रोका जा सकेगा।

PU Special : MP पुलिस की सेकंड DPC अटकी, करीब 12 हजार पुलिसकर्मियों के प्रमोशन पर फिर इंतजार

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

अधिवक्ता संघ ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो संघ आंदोलन का रास्ता अपना सकता है। जरूरत पड़ने पर न्यायालयीन कार्य के बहिष्कार की बात भी कही गई है। संघ ने साफ किया कि आगे की कार्रवाई पुलिस प्रशासन के कदमों पर निर्भर करेगी।

EDIT BY: ADITI RAWAT

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts