Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हर घर तिरंगा अभियान: लाल किले से संसद तक सासंदों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, स्मृति ईरानी दिखीं सबसे आगे; देखें Video

हर घर तिरंगा अभियान: लाल किले से संसद तक सासंदों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, स्मृति ईरानी दिखीं सबसे आगे; देखें Video
देश इस 15 अगस्त को भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर भी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। 'आजादी का अमृत महोत्सव' के अंतर्गत सभी राज्यों में 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर पर 'तिरंगा' फहराया जाएगा। इससे पहले आज दिल्ली में लाल किले से लेकर संसद तक सांसदों ने तिरंगा बाइक रैली निकाली।

सबसे आगे दिखीं स्मृती ईरानी

इस रैली के वीडियो में स्मृती ईरानी अपनी स्कूटी पर तिरंगा लहराते सबसे आगे दिख रही हैं। वहीं रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि यह आजादी का एक उत्सव है। स्वतंत्रता सेनानियों की बलिदान की वजह से आज हम खुले आसमान में सांस ले पा रहे हैं। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1554697742077001733?t=uPdBnK1riTzsGqeMKNoJMA&s=08[/embed]

क्या है इस रैली का उद्देश्य

संस्कृति मंत्रालय की तरफ से आयोजित इस तिरंगा बाइक रैली का मकसद 'हर घर तिरंगा' अभियान के बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचाना है। इस तिरंगा बाइक रैली में सभी सांसदों से शामिल होने की अपील की गई थी, लेकिन रैली में केवल भाजपा के सांसद और केंद्रीय मंत्री पहुंचे। इस रैली को उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान : PM Modi ने सोशल मीडिया पर बदली अपनी DP, देशवासियों से भी की प्रोफाइल पिक्चर बदलने की अपील

तिरंगा चंद गज का कपड़ा नहीं: अनुराग ठाकुर

इस तिरंगा रैली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा चंद गज का कपड़ा नहीं तिरंगे की ताकत 130 करोड़ भारतीयों को एकजुट करने की है। आज आप देख सकते हैं सभी एकजुट होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हैं, बहुत सारे केंद्रीय मंत्री, सांसद और अलग-अलग दल के नेता इस यात्रा में शामिल हैं। आने वाले पीढ़ियों को इससे संदेश दिया जा रहा है कि हम सब भारत को एकजुट रखेंगे, भारत को आगे बढ़ाएंगे और भारत को और मजबूत तथा ताकतवर बनाएंगे। ये भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान : प्रदेश में 1.51 करोड़ तिरंगे लगाने का लक्ष्य, CM शिवराज बोले- MP को तिरंगामय बनाना है

आजादी का अमृत महोत्सव क्या है?

देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश भर में 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाया जा रहा है। देश की 75वीं वर्षगांठ का मतलब 75 वर्ष पर विचार, 75 वर्ष की उपलब्धियां, 75 वर्ष में एक्शन और 75 वर्ष पर संकल्प शामिल है। इसका मकसद देश के लोगों को संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने के लिए है। आजादी का अमृत महोत्सव की आधिकारिक यात्रा 12 मार्च 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से की थी। अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts