Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हर घर तिरंगा अभियान : प्रदेश में 1.51 करोड़ तिरंगे लगाने का लक्ष्य, CM शिवराज बोले- MP को तिरंगामय बनाना है

हर घर तिरंगा अभियान : प्रदेश में 1.51 करोड़ तिरंगे लगाने का लक्ष्य, CM शिवराज बोले- MP को तिरंगामय बनाना है
भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज 'हर घर तिरंगा' अभियान की समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम शिवराज ने अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। बैठक में मध्य प्रदेश में कुल 1 करोड़ 51 लाख तिरंगा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

1 करोड़ तिरंगे बनाने का काम जारी

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में हर घर तिरंगा फहराने की मुहिम चलाई जा रही है। रविवार को बैठक में पीएस संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने प्रजेंटेशन दिया। इसमें महत्वपूर्ण तथ्य बताते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में कुल 1.51 करोड़ तिरंगे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्थानीय स्तर पर 1 करोड़ तिरंगे बनाने का कार्य जारी है। तिरंगा बनाने के कार्य में सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं जुटी है। अब तक स्थानीय स्तर पर 63 लाख तिरंगे बन गए है, लगभग 51 लाख तिरंगे केंद्र सरकार से मिलेगी। जिसमें से 20 लाख तिरंगे केंद्र से मिल गए है। बैठक में सीएस, डीजीपी, एसीएस होम, पीएस संस्कृति, पीएस जनसंपर्क सहित सीएमओ के अधिकारी, जिला कलेक्टर एसपी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ऐसे मिलेगा सर्टिफिकेट

प्रदेश के समस्त जिलों में तिरंगा विक्रय के लिए अभी 36 हजार वितरण केन्द्र बनाए गए है। जहां से आम नागरिक स्वयं तिरंगा क्रय कर सकते हैं। प्रचार-प्रसार के लिए केंद्र शासन की harghartiranga.com वेबसाइट पर तिरंगे के साथ फोटो/सेल्फी अपलोड कर पोस्ट कर सकते है। और वहां से सर्टिफिकेट ले सकते हैं। प्रदेश शासन की सभी वेबसाइट को ओपन करने पर तिरंगा अभियान की जानकारी बैनर के रूप में मिलेगी, इसकी शुरुआत जल्द हो जाएगी।

हर घर में फहराया जाएगा तिरंगा

बैठक में सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश को तिरंगामय बनाना है। आजादी के अमृत महोत्सव पर राष्ट्रभक्ति की भावना का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। मध्य प्रदेश का संकल्प है कि प्रदेश के हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। अभियान के लिए कलेक्टर जिलों में बैठक बुलाए। धर्मगुरु, राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता, रहवासी संघ के प्रमुख, व्यापारी, एनजीओ, सामाजिक क्षेत्रों के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित करने के लिए कहे। हर व्यक्ति अपने राष्ट्र प्रेम के प्रदर्शन और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए घर घर तिरंगा फहराए। सबकी सहभागिता के साथ अभियान के लिए जुटे। तिरंगा अभियान की अगली बैठक 8 अगस्त को रखी गई है। ये भी पढ़ें: CM शिवराज से मिले नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव, 5 या 6 अगस्त को ले सकते हैं शपथ मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts