हर घर तिरंगा अभियान : PM Modi ने सोशल मीडिया पर बदली अपनी DP, देशवासियों से भी की प्रोफाइल पिक्चर बदलने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल पिक्चर बदल दी है। उन्होंने अपनी डीपी की जगह पर तिरंगे की तस्वीर लगाई है। इसके साथ ही देशवासियों से भी तिरंगा महोत्सव मनाने के लिए एक आंदोलन के रूप में ऐसा ही करने की अपील की है।
पिंगली वेंकैया[/caption]
देश हर घर तिरंगा अभियान के लिए तैयार
पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल पिक्चर बदलने के साथ ट्वीट किया, 'आज 2 अगस्त का दिन विशेष है! ऐसे समय में जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, हमारा देश हर घर तिरंगा अभियान के लिए पूरी तरह तैयार है। तिरंगा महोत्सव एक सामूहिक आंदोलन है। मैंने अपने सोशल मीडिया पेजों पर डीपी बदल दी है और आप सभी से भी ऐसा ही करने का आग्रह करता हूं।'
तिरंगे की डिजाइन बनाने वाले पिंगली वेंकैया को किया याद
पीएम मोदी ने इस मौके पर पिंगली वेंकैया को भी श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने राष्ट्र ध्वज की डिजाइन तैयारी की थी। आज यानी 2 अगस्त को वेंकैया की जयंती है। पीएम ने कहा, 'हमें तिरंगा देने के उनके प्रयासों के लिए हमारा देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा, जिस पर हमें बहुत गर्व है। तिरंगे से ताकत और प्रेरणा लेते हुए, हम राष्ट्र की प्रगति के लिए काम करते रहें।' [caption id="attachment_38366" align="aligncenter" width="674"]
पिंगली वेंकैया[/caption]



















