Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर के जिम ट्रेनर की दुबई में मौत, परिजनों ने पीएम से लगाई बेटे का शव भारत लाने की गुहार

ग्वालियर के जिम ट्रेनर की दुबई में मौत, परिजनों ने पीएम से लगाई बेटे का शव भारत लाने की गुहार

ग्वालियर के एक जिम ट्रेनर की दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह नौकरी की तलाश में गया था। सूचना मिलने पर परिजन बुधवार को दिल्ली स्थित दूतावास पहुंचे। परिजन का आरोप है कि यहां अधिकारियों ने मदद नहीं की। जिसके बाद गुरुवार को युवक की मां ने पीएम नरेंद्र मोदी से बेटे के शव को भारत लाने में मदद की गुहार लगाई है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी की मुलाकात

परिजनों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी मुलाकात की। सिंधिया ने उनको आश्वासन देते हुए कहा कि वह जल्द से जल्द इस मामले में निराकरण करने का प्रयास करेंगे, और सूरज के शव को ग्वालियर वापस लाया जाएगा। साथ ही उसकी किन कारणों के चलते मौत हुई है इसकी भी जांच करवाई जाएगी।

दूतावास में नहीं हुई सुनवाई

परिजनों का कहना है कि घटना की जानकारी पुलिस ने 17 जून को उनके घर पहुंचकर दी। इसके बाद सूरज की पत्नी चेतना और पिता कृष्ण शर्मा, बुधवार को दिल्ली स्थित एम्बेसी पहुंचे, जहां उन्होंने शव को भारत लाने के लिए अधिकारियों से बात की। लेकिन, दूतावास में उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

सड़क हादसे में मौत की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सूरज की मौत एक सड़क दुर्घटना में होना बताई जा रही है। परिजन अब बेटे के शव को भारत लाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

पहले भी दो बार जा चुका था दुबई

जिम ट्रेनर सूरज ने 12वीं क्लास तक पढ़ाई की थी। उसके पिता आर्मी से रिटायर्ड हैं। मार्च 2020 लॉकडाउन के दौरान उसकी शादी हुई थी। उसका एक 4 साल का बेटा भी है। लॉकडाउन में ही उसने जिम ट्रेनर का काम किया था। इससे पहले भी वह दो बार दुबई जा चुका है।

People's Update
By People's Update

Latest Posts