Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर : मोमोज वाले को लात-घूसों से पीटा, गर्लफ्रेंड के सामने मांग लिए थे पैसे, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

ग्वालियर : मोमोज वाले को लात-घूसों से पीटा, गर्लफ्रेंड के सामने मांग लिए थे पैसे, पुलिस ने दर्ज की शिकायत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ग्वालियर में मोमोज बेचाने वाले एक दुकानदार को युवक ने पैसे मांगने पर पीटा और उसके ठेले का सामान भी फेंक दिया। घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

    गर्लफ्रेंड के सामने पैसे मांगने पर विवाद

    दरअसल, ग्वालियर निवासी विवेक गुर्जर शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ चेतकपुरी संस्कार गार्डन के सामने सुनील कुशवाहा के मोमोज के ठेले पर पहुंचा। मोमोज खाने के बाद सुनील ने विवेक गुर्जर से अभी के और पुराने पैसे मांगे, तो वह नाराज हो गया। उसने कहा कि लड़की के सामने कैसे पैसे मांगे। जिसके बाद विवेक गाली गलौज करने लगा और बिना पैसे दिए चला गया।

    पीड़ित को दी जान से मारने की धमकी

    पीड़ित ने बताया कि विवेक गाली गलौज करने के बाद अपने दोस्तों के साथ आया और मारपीट करने लाग। उसके ठेले का सामान भी फेंक दिया। मारपीट के बाद उसको धमकाया और थाने जाने पर जान से मारने की धमकी दी। सुनील ने बताया कि विवेक पहले भी दो-तीन बार ठेले पर मोमोज और दूसरी चीजें खाकर बिने पैसे दिए चाला गया। इस लिए पुराना उधार मांगा था। घटना के बाद भी विवेक फोन पर धमकी दे रहा है कि वह महल गांव में नहीं रह पाएगा।

    सीसीटीवी कैमरे में कैद मारपीट

    पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर विवेक गुर्जर और उसके 6 साथियों पर मारपीट और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

    ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

    Vaishnavi Mavar
    By Vaishnavi Mavar

    Latest Posts