PlayBreaking News

ग्वालियर: आईटीआई छात्र को बाइक सवार बदमाशों ने कट्‌टा अड़ाकर बंधक बनाया, मारपीट कर मारी गोली, हालत नाजुक

Follow on Google News
ग्वालियर: आईटीआई छात्र को बाइक सवार बदमाशों ने कट्‌टा अड़ाकर बंधक बनाया, मारपीट कर मारी गोली, हालत नाजुक

ग्वालियर में 20 वर्षीय छात्र जब परीक्षा खत्म होने के बाद बस से गांव लौट रहा था। तब बाइक सवार चार बदमाशों ने बस में कट्टा अड़ाकर उसे नीचे उतार लिया। फिर बंधक बनाकर उससे मारपीट की और बाद में एक बदमाश ने उस पर फायर कर दिया। छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर बस से नीचे उतारा

14 अगस्त को जब भिंड जिले के नयापुरा में रहने वाला सत्यम वर्मा (आईटीआई छात्र) ग्वालियर से परीक्षा दे कर बस से गांव जा रहा था, तभी गोला का मंदिर चौराहा पर युवराज वर्मा और उसके तीन साथियों ने उसे बस से उतारकर गालियां देने शुरू कर दी और विरोध करने पर एक साथी ने कट्टा अड़ा दिया। इसके बाद चारों आरोपी सत्यम को जबरन बाइक पर बैठाकर, शिवपुरी होते हुए तिघरा ले गए।

मारपीट के बाद कर दिया फायर

तिघरा पहुंचकर बदमाशों ने सत्यम को लात-घूसों से पीटा और कट्टे की बट से सिर पर वार किया। जिससे उसका सिर फट गया। जब उसने विरोध किया तो एक एक बदमाश ने गोली चला दी। गोली उसके ठोड़ी को छूते हुए जबड़े में फंस गई। सत्यम बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर तिघरा पुलिस ने घायल छात्र को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर जबड़े से गोली निकाली है। फिलहाल छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: भारत लौट रहे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, पोस्ट शेयर कर लिखा- जीवन गाड़ी है, समय पहिया

पुलिस ने किया केस दर्ज

पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ऐसा माना जा रहा है सत्यम का कॉलेज समय में आरोपियों से विवाद हुआ था। इसलिए सत्यम को बंधक बनाया गया था। वहीं, घायल के पिता राजू सिंह ने बताया कि दुश्मनी की असली वजह बेटा ही बता सकता है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts