PlayBreaking News

भारत लौट रहे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, पोस्ट शेयर कर लिखा- जीवन गाड़ी है, समय पहिया

Follow on Google News
भारत लौट रहे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, पोस्ट शेयर कर लिखा- जीवन गाड़ी है, समय पहिया

लखनऊ। लंबे इंतजार के बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला स्वदेश लौट रहे हैं। उन्होंने विमान से भारत वापसी के दौरान सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया और अपने देश, परिवार और मित्रों से मिलने की उत्सुकता व्यक्त की।

Uploaded media

 

सोशल मीडिया पोस्ट में झलकी भावनाएं

शुभांशु शुक्ला ने अपने पोस्ट में लिखा, “भारत लौटते हुए मेरे दिल में भावनाओं का सैलाब उमड़ रहा है। पिछले एक साल में जो साथी मेरे लिए परिवार बन गए, उन्हें छोड़ना कठिन है। लेकिन इसी के साथ अपने देश, अपने दोस्तों और परिवार से मिलने की उत्सुकता भी है। शायद यही जीवन है, सब कुछ एक साथ महसूस करना।”

उन्होंने आगे कहा कि मिशन के दौरान और उसके बाद उन्हें अपार प्रेम और समर्थन मिला है और अब वे भारत लौटकर अपने अनुभव साझा करने के लिए बेताब हैं।

शेयर की कुछ पंक्तियां

अपने पोस्ट में उन्होंने अपनी कमांडर पेगी व्हिटसन का उल्लेख करते हुए लिखा कि जैसा वह हमेशा कहती हैं, “स्पेसफ्लाइट में एकमात्र स्थिर चीज बदलाव है।” शुभांशु ने कहा कि यह बात जीवन पर भी लागू होती है।

पोस्ट के अंत में उन्होंने हिंदी में एक पंक्ति लिखी – “यूं ही चला चल राही, जीवन गाड़ी है, समय पहिया।”

पिता बोले- जीवन का सबसे गर्व का क्षण

शुभांशु की वापसी पर उनके घर लखनऊ में भी भावनाओं का ज्वार उमड़ा हुआ है। उनके पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा, “यह हमारे जीवन का सबसे बड़ा गर्व का क्षण है। बेटे को अंतरिक्ष तक जाते देखा और अब उसे स्वदेश लौटते हुए देखना आंखों को नम कर देता है।”

उन्होंने बताया कि भले ही शुभांशु सीधे लखनऊ नहीं आ रहे हैं, लेकिन यह जानकर ही हृदय भर आया है कि वह भारत की मिट्टी पर कदम रख रहे हैं।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी का ‘वोट चोरी’ वीडियो, चुनाव आयोग पर फिर साधा निशाना

मां की दोगुनी खुशी, जन्माष्टमी पर बेटे की वापसी

माता आशा शुक्ला भावुक होकर बोलीं, “हर मां का सपना होता है कि उसका बेटा देश का नाम रोशन करे। आज कृष्ण जन्माष्टमी भी है और इस पर्व पर हमारे घर में पहले से ही पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का माहौल था। अब शुभांशु की वापसी से यह खुशी दोगुनी हो गई है।”

बहन ने कहा- हमेशा से रहे हैं मेरे हीरो

शुभांशु की बहन शुचि मिश्रा ने कहा, “भाई हमेशा से मेरे हीरो रहे हैं। अब जब वे इतनी बड़ी उपलब्धि के बाद लौट रहे हैं तो मेरा मन कह रहा है कि जल्दी से उनसे मिल पाऊं। उनका हंसता चेहरा देखने की बेसब्री हर दिन बढ़ती जा रही है।”

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts