PlayBreaking News

ग्वालियर में बड़ा साइबर फ्रॉड नेटवर्क पकड़ा :एक ही फोटो से सैकड़ों सिम जारी, ऑपरेशन FACE में कार्रवाई

ग्वालियर में फर्जी सिम कार्ड के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। आरोपी एक ही आधार और फोटो का इस्तेमाल कर कई लोगों के नाम पर सिम कार्ड एक्टिवेट कर रहे थे। पुलिस को शक है कि इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी में किया गया होगा। मामले में दो आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।
Follow on Google News
एक ही फोटो से सैकड़ों सिम जारी, ऑपरेशन FACE में कार्रवाई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    शहर में फर्जी सिम कार्ड के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। यहां एक पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) शॉप संचालक ने एक ही व्यक्ति के आधार और फोटो का इस्तेमाल कर कई लोगों के नाम पर फर्जी सिम कार्ड जारी कर दिए। मामले का खुलासा तब हुआ, जब जिस व्यक्ति की फोटो सिम फॉर्म में लगाई जा रही थी, वही खुद पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस को शक है कि इन फर्जी सिम कार्ड्स का इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी और साइबर फ्रॉड में किया गया हो सकता है।

    लालच देकर साथी को शामिल किया

    पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी उमेश कुशवाह (निवासी गिरवाई, मूल रूप से भिंड) ने अपने साथी आशीष नागर को लालच देकर इस काम में शामिल किया था। आशीष का काम ग्राहकों के नाम पर सिम एक्टिवेट करते समय उनकी फोटो की जगह अपनी फोटो लगाना था। इसके बदले उसे हर सिम पर करीब 500 रुपए मिलते थे। वहीं, मुख्य आरोपी एक सिम के लिए 1000 से 1500 रुपए तक वसूलता था।

    पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही भेजा मैसेज

    जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी को पुलिस कार्रवाई की भनक लग गई थी। इसके बाद उसने इंस्टाग्राम मैसेंजर के जरिए अपने साथी आशीष को मैसेज भेजकर अंडरग्राउंड होने की सलाह दी। पुलिस के मुताबिक इसी तरीके से एक ही फोटो और आधार के जरिए सैकड़ों फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर दिए गए थे।

    ये भी पढ़ें: ग्वालियर: सड़क के गड्ढे में बैठी भाजपा पार्षद, 3 साल से खराब रोड पर अनोखा विरोध

    ऑपरेशन ‘FACE’ के तहत पहली बड़ी कार्रवाई

    यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘FACE’ (Facial Authentication Compliance Enforcement) के तहत की गई है। इस अभियान के तहत ग्वालियर में यह पहली बड़ी FIR दर्ज की गई है। झांसी रोड थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

    एक ही इलाके के लोगों के नाम पर जारी हुए सिम

    अब तक पुलिस ने 7 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं। जांच में पता चला है कि ये सिम गुढ़ा-गुढ़ी का नाका क्षेत्र की प्रीतमपुर कॉलोनी और कुम्हारों के मोहल्ले के लोगों के नाम पर जारी किए गए थे, जबकि उनमें फोटो आशीष नागर की लगी थी।

    ये भी पढ़ें: पहले गला घोंटा, फिर ईंट से किया वार… छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात, 1800 रुपए के लिए दोस्त बना हत्यारा

    आगे हो सकते हैं बड़े खुलासे

    पुलिस का कहना है कि यह मामला सिर्फ शुरुआत है। जांच आगे बढ़ने पर फर्जी सिम नेटवर्क से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक संभावना है कि इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल कई साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी के मामलों में किया गया होगा, जिसकी कड़ियां जांच के दौरान सामने आ सकती हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts