Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News:ग्वालियर में 8 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप

ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र स्थित बरा गांव में 8 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। बच्ची शुक्रवार सुबह घर में मृत अवस्था में मिली, जबकि उसके शरीर पर चोटों के निशान भी है। परिजनों ने पड़ोसी पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
ग्वालियर में 8 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप

ग्वालियर। बच्ची पर पड़ोसी के घर से पैसे निकालने का आरोप लगा था, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई थी। अगले ही दिन उसकी संदिग्ध मौत होने से मामला गंभीर हो गया है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

खेलते-खेलते पड़ोसी के घर पहुंची बच्ची

मृतक बच्ची अलीना अपने पिता और दो भाई-बहनों के साथ रहती थी। गुरुवार शाम वह मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वह पड़ोसी आमीन खान के घर में चली गई। बताया जा रहा है कि वहां रखी गुल्लक से उसने कुछ रुपए निकाल लिए थे। बाद में आमीन को पैसे गायब होने का पता चला तो उसने आसपास पूछताछ शुरू की और बच्ची पर शक हुआ। 

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र की सियासत : क्या आदित्य ठाकरे शिवसेना UBT के अभिषेक बनर्जी हैं? महाराष्ट्र के मंत्री के कमेंट से शुरू हुई सियासी चर्चा

बच्ची ने पड़ोसी की गुल्लक से निकाले थे रुपए 

स्थानीय लोगों के अनुसार पूछताछ के दौरान बच्ची पास की एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीते हुए मिली थी। सख्ती से सवाल पूछे जाने पर उसने रुपए लेने की बात स्वीकार ली। इतना ही नहीं, उसने कथित तौर पर पैसे छिपाने की जगह भी बता दी थी। घटना के बाद बच्ची अपने घर लौट गई। 

सुबह बिस्तर पर मृत मिली अलीना

शुक्रवार सुबह परिजनों ने देखा कि अलीना बिस्तर से नहीं उठ रही है। जब उसे जगाने की कोशिश की गई तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान दिखाई देने के बाद परिवार का शक और गहरा गया। पिता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और पड़ोसी पर बेटी के साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें: जन्मदिन पर काशी में खास आयोजन! राहुल गांधी को बनाया भगवान परशुराम, समर्थकों ने की प्रधानमंत्री बनने की कामना, गंगा में किया दुग्धायभ‍िषेक

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में शरीर पर चोटों के निशान मिलने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम कराने का फैसला लिया है ताकि मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके। पुलिस के मुताबिक फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts