Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना में सिंधिया का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, बोले- 7 हजार लोगों को मिला मुआवजा, राहत और पुनर्वास कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

गुना में सिंधिया का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, बोले- 7 हजार लोगों को मिला मुआवजा, राहत और पुनर्वास कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गुना। केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को गुना पहुंचे, जहां उन्होंने जिले में बाढ़ से हुए नुकसान और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों से बातचीत की और जानकारी दी कि अब तक करीब 7 हजार प्रभावित लोगों को मुआवजा राशि दी जा चुकी है। सिंधिया ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर हर संभव सहायता पीड़ितों तक पहुंचा रही हैं।

    अधिकारियों से देर रात तक बैठक

    सिंधिया ने अपने दौरे के दौरान देर रात तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीनों जिलों के कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और संबंधित मंत्रियों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि रात 10:30 बजे तक बैठक चली, जिसमें नदियों और बांधों के जलस्तर, प्रभावित इलाकों की स्थिति और राहत वितरण पर चर्चा हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि राहत कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    Twitter Post

    इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी, गुना, दमोह, रायसेन और छिंदवाड़ा के बाढ़ प्रभावितों से आभासी बातचीत की थी। उन्होंने 28 हजार से अधिक प्रभावित परिवारों के लिए 30 करोड़ रुपउ की राहत सहायता जारी करने की घोषणा की। सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और हर जिले को पर्याप्त मदद दी जा रही है।

    अतिक्रमण हटाने में सहयोग करें

    पत्रकार वार्ता में सिंधिया ने कहा कि आपदा ऊपर से बरसती है और नीचे तबाही मचा देती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नदी किनारे किए गए पक्के अतिक्रमण हटाने में सहयोग करें, ताकि भविष्य में बाढ़ जैसी स्थिति न बने। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, विकास जैन और गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल मौजूद रहे।

    कॉलोनियों का दौरा कर बाढ़ प्रभावितों से की मुलाकात 

    शाम को सिंधिया सबसे पहले भगत सिंह कॉलोनी, वीआईपी कॉलोनी, न्यू सिटी कॉलोनी और शिव कॉलोनी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात की और प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ के समय वे लगातार जिला प्रशासन से संपर्क में रहे और हर स्थिति पर नजर रखी।

    Twitter Post

    भावुक कर देने वाला पल

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक अलग ही भावुक अंदाज सामने आया।  शिव कॉलोनी में राहत कार्यों के दौरान एक बुजुर्ग महिला ने सिंधिया को समाज और नदी की सफाई के लिए अपनी 2230 रुपए की पेंशन राशि सौंप दी। महिला के त्याग और जज़्बे को देखकर सिंधिया भावुक हो उठे और उन्हें गले लगाकर आशीर्वाद लिया। सिंधिया ने कहा कि जनता का यह विश्वास और प्रेम ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

    मौसम विभाग का अलर्ट

    इधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पिछले 24 घंटों में मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा हुई है। गुना जिले में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ, हालांकि प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल की त्वरित कार्रवाई से कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts