Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

क्षेत्रीय कला उत्सव में 157 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, एसपी हितिका वासल ने किया शुभारंभ

गुना के बजरंगगढ़ स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में क्षेत्रीय कला उत्सव आयोजित हुआ। भोपाल क्षेत्र के चार क्लस्टर से 157 विद्यार्थियों और 30 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। SP हितिका वासल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

गुना। बजरंगगढ़ स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में भोपाल क्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्रीय स्तर के कला उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन क्लस्टर से 157 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इनके साथ 30 संरक्षक शिक्षक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ गुना की पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कला उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न कला विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

13 कला श्रेणियों में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

क्षेत्रीय कला उत्सव में एकल गायन, समूह गायन, प्रदर्शन कला और दृश्य कला समेत कुल 13 अलग-अलग कला श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए कला और संस्कृति के प्रति अपनी रुचि और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में अलग-अलग क्लस्टर से आए विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा सामने रखने का अवसर मिला।

SP हितिका वासल ने विद्यार्थियों को किया संबोधित

कार्यक्रम में एसपी हितिका वासल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कला, संस्कृति, अनुशासन और आत्मविश्वास के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति किसी भी देश की पहचान होती हैं और भारत की विविधता उसकी बड़ी ताकत है। 

उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझने, संरक्षित रखने और आगे बढ़ाने की अपील की। साथ ही उन्होंने अनुशासन और आत्मविश्वास को सफल जीवन की नींव बताते हुए विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।एसपी ने विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज के महत्व के बारे में भी जागरूक किया और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के शिक्षक और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एच.के. मीना, उपप्राचार्य मोहम्मद दानिश सहित विद्यालय के शिक्षकगण मौजूद रहे। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल रहा।

सस्पेंड CSP नेहा पच्चीसिया की बढ़ीं मुश्किलें; शिकायतकर्ता ने की सीबीआई जांच की मांग, अब 12 अक्टूबर को सुनवाई

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होता है कला उत्सव

कला उत्सव शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा एनसीईआरटी के सहयोग से संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानना, उसे मंच देना और प्रोत्साहित करना है।

Rajkumar Rajak
By Rajkumar Rajak

Latest Posts