GUNA NEWS: चाचौड़ा विधायक के देवर पर उप संचालक का अपहरण कर मारपीट और 50 लाख मांगने का आरोप, एसपी को लिखित शिकायत, विधायक ने किया घटना से इंकार

गुना। जिले की चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की विधायक प्रियंका पेंची के देवर अनिरुद्ध सिंह मीना विवादों से घिर गए हैं। उनके खिलाफ कृषि विभाग के उप संचालक ने एसपी को आवेदन देकर अपहरण, धमकाने और अड़ीबाजी की शिकायत की है। उप संचालक अशोक कुमार उपाध्याय ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में आरोप लगाया है कि विधायक के देवर ने उन्हें न केवल अपने दफ्तर में बुलाकर घंटों प्रताड़ित किया, बल्कि उन्हें मारपीट कर धमकी देते हुए 50 लाख रुपए भी मांगे।
विधायक प्रियंका पैंची[/caption]
एसपी को की गई शिकायत
अशोक उपाध्याय की शिकायत के अनुसार अनिरूद्ध ने विगत 21 जून को फोन कर उन्हें चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के पेैंची में बने अपने दफ्तर में बुलाया था। इस दौरान उप संचालक प्रशासनिक बैठक का शामिल होने का हवाला देते हुए बार-बार वापस जाने की बात कहते रहे लेकिन अनिरुद्ध सिंह उन्हें एक कमरे में ले गए। उपाध्याय का आरोप है कि इस दौरान उनसे जमकर मारपीट की गई और धमकी देते हुए 50 लाख रुपए भिजवाने को कहा गया। उप संचालक ने दावा किया कि वे सरकारी स्टाफ के साथ गए थे और उन्हें भी उनसे मिलने नहीं दिया गया। उपाध्याय का कहना है कि इस दौरान विधायक के देवर ने कलेक्टर, एसडीएम सहित चाचौड़ा थाना प्रभारी को भी अपशब्द कहे। उप संचालक का दावा है कि धमकी और मारपीट के बाद से वे काफी घबरा गए थे, इसलिए उन्होंने तीन दिन बाद इसकी शिकायत पुलिस को की। फिलहाल गुना एसपी ने इस आवेदन पर कार्रवाई शुरु नहीं की है। [caption id="attachment_123111" align="aligncenter" width="411"]
विधायक प्रियंका पैंची[/caption]












