Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना: मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मेरे सपनों का भारत थीम पर जिला स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण तथा मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण समारोह उत्कृष्ट विद्यालय गुना में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनियों का अतिथियों ने अवलोकन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
गुना: मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी
मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

गुना। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने कहा कि गुना जिला शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है और इस वर्ष जिले के 2700 बच्चों को लैपटॉप मिल रहे हैं, जबकि अगले वर्ष 5000 बच्चों तक का लक्ष्य रखा गया है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यालय स्तर पर कुल 13,387 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और जिले के 838 विद्यालयों से विद्यार्थी चयनित होकर संकुल स्तर पर पहुंचे। जिला स्तर पर 44 संकुलों से माध्यमिक स्तर के 132 और हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी स्तर के 138 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार दिए गए, वहीं मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की गई।

शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा गुना

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने कहा कि गुना जिला शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। इस वर्ष जिले के 2700 बच्चों को लैपटॉप मिल रहे हैं और अगले वर्ष 5000 बच्चों तक का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में सरकार विद्यार्थियों की शिक्षा और प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दे रही है, छात्रवृत्ति, साइकिल, ड्रेस और भोजन जैसी सुविधाओं के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

बच्चों की कल्पनाओं में दिखा विकसित भारत का सपना

कलेक्टर कन्याल ने कहा कि इन प्रयासों का परिणाम है कि मध्यप्रदेश के बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। मेरे सपनों का भारत थीम पर आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चों की कल्पनाशीलता देखने को मिली, जिसमें किसी विद्यार्थी ने बुलेट ट्रेन, किसी ने रोबोट तो किसी ने अंतरिक्ष से संबंधित चित्र बनाए। उन्होंने कहा कि बच्चों की कल्पनाएं अद्भुत हैं और इन्हें शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।

ये भी पढ़ें: सीहोर में 13 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को 20 साल की सजा; पीड़िता को मिलेगा 1 लाख रुपये मुआवजा

विकसित भारत के लक्ष्य में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका

कलेक्टर कन्याल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ विकसित भारत की थीम को भी विद्यार्थियों के बीच बढ़ावा दिया जा रहा है। देश की आय और विकास को कई गुना बढ़ाने के लक्ष्य में आज के विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिले में शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे उदाहरण सामने आ रहे हैं, जो भविष्य के विकसित गुना की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाते हैं।

Breaking News

भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

भाषण प्रतियोगिता के हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर में रानी रजक ने प्रथम, आयुष कटियार ने द्वितीय और राधे लोधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि माध्यमिक स्तर पर अर्चना मीना प्रथम, सौम्या जाटव द्वितीय, राधिका लोधा तृतीय स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर पर पूर्ति शर्मा प्रथम, रिषिका ओझा द्वितीय और दिव्यंशी धाकड़ तृतीय रहीं, जबकि माध्यमिक स्तर पर अनुष्का लोधा प्रथम, जायना खान द्वितीय, देवराज किरार तृतीय स्थान पर रहे। कु. अपेक्षा शर्मा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया और विजेता और प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार दिए गए।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में बड़ा धमाका, 11 लोगों की मौत; 30 घायल

मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी

समारोह के दौरान अच्छे परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्कूटी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरविन्द धाकड़, उपाध्यक्ष सारिका लुम्बा, नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविन्द गुप्ता, जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश के अपर संचालक मनीष वर्मा सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे। 

Rajkumar Rajak
By Rajkumar Rajak

Latest Posts