गुना :जिला अस्पताल में शुरू हुआ सेवा भारती का रोगी सहायता केंद्र, रक्तदान शिविर में उमड़ा सेवा का जज्बा

गुना। सेवा भारती द्वारा रविवार को जिला चिकित्सालय गुना परिसर में रोगी सहायता केंद्र (हेल्प डेस्क) का भव्य शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही स्वर्गीय श्री नाथूलाल मंत्री जनकल्याण न्यास के सहयोग से रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर का भी सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी) ने की। मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश चंदेल (जिला महिला एवं बाल विकास विभाग) उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अशोक अग्रवाल (क्षेत्र कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) थे, जबकि गिर्राज अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
निस्वार्थ सेवा हमारा नैतिक कर्तव्य
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन अग्रवाल, विभाग प्रचारक, ने कहा कि समाज के शोषित, वंचित एवं पिछड़े वर्गों की निस्वार्थ सेवा करना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि सेवा भारती इसी सेवा भाव के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग पहुंचाने का कार्य कर रही है। रोगी सहायता केंद्र के शुभारंभ के उपरांत सेवा भारती गुना एवं स्व. नाथूलाल मंत्री जनकल्याण न्यास द्वारा रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम में सेवा भारती गुना के अध्यक्ष श्री नर्मदा शंकर भार्गव विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन सेवा भारती के जिला सचिव श्री मनोज रघुवंशी ने किया।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इस अवसर पर प्रमोद यादव, विजय श्रीवास्तव, अखिलेश विजयवर्गीय, श्वेता जैन, डॉ. भूपेंद्र धाकरे, महेश रघुवंशी, वीरेंद्र अहिरवार, महेश अग्रवाल, ओमपाल परमार, नरेंद्र सेंगर, मनोज सैन, काशीराम, सुनील पांडे, मुन्ना यादव सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पताल में आने वाले जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों को मार्गदर्शन, सहयोग एवं सेवा उपलब्ध कराना तथा रक्तदान के प्रति जनजागरण फैलाना रहा। उपस्थित अतिथियों ने सेवा भारती के इस सेवा-प्रकल्प की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
ये भी पढ़ें: 2 करोड़ की लागत, 40 आधुनिक दुकानें... सीहोर में राजा भोज कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ, व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार












