गुना जिले में कांग्रेस का ब्लैक डे, ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, राहुल-प्रियंका के समर्थन में प्रदर्शन

गुना। राजधानी नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद हटाने केविरोध में राहुल गांधी सहित तमाम विपक्षी दलों के आंदोलन को कुलचने की गैर लोकतांत्रिक कोशिश के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आव्हान और जिला अध्यक्ष जयवर्धन सिंह के निर्देश पर कांग्रेस ने गुरुवार को जिलेभर में ब्लैक डे मनाया गया।
हनुमान चौराहे पर एकत्रित हुए सभी
गुना मुख्यालय पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता हनुमान चौराहे पर एकत्रित हुए और मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों की जमकर आलोचना की। रजनीश शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा मतदाताओं को अपने अधिकार से वंचित कर रही है। राहुल गांधी-प्रियंका गांधी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रही है। लेकिन दिल्ली पुलिस और प्रशासन बर्बरतापूर्ण तरीके से आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। देशभर में भाजपा सरकार के शासन ऐसा माहौल बन गया है कि हर दिन काला दिन नजर आ रहा है। लेकिन कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता राहुल और प्रियंका गांधी के साथ पूरी ताकत से खड़ा नजर आएगा।
भोपाल में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क पर बैठे पटवारी-सिंघार और दिग्विजय सिंह
आरोन में भी धरना
इसी तरह आरोन में भी दास हनुमान मंदिर के सामने कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया। ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के जमकर नारे लगाए गए। आरोन में हुए विरोध-प्रदर्शन कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण प्रभारी शिवकुमार उपरिंग ने किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आरोन पार्वती अहिरवार ने दो टूक कहा कि सरकार लोकतंत्र के समर्थन में उठने वाली आवाजों को कितनी भी भरसक कोशिश कर ले, लेकिन कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी। इसके अलावा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ ने भी भाजपा को आड़े हाथों लिया।




















