Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना: 1.5 करोड़ की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; फरार आरोपियों की तलाश जारी

गुना के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चक चुरेला में हुई बहुचर्चित चोरी की वारदात का गुना पुलिस ने महज छह दिन में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 985.150 ग्राम सोने के जेवर बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 1 करोड़ 47 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है।
गुना: 1.5 करोड़ की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; फरार आरोपियों की तलाश जारी
1.5 करोड़ की चोरी का खुलासा

गुना। पुलिस ने चक चुरेला में हुई 1.50 करोड़ की चोरी का छह दिन में खुलासा कर दिया है। आरोपियों ने तिजोरी के साथ सोने-चांदी के जेवर, 11.50 लाख रुपये नकद और बाइक बरामद की थी। फरार अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

तिजोरी समेत लाखों की नकदी और जेवर ले गए थे बदमाश

पुलिस के अनुसार, 2-3 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि ग्राम चक चुरेला निवासी बाबूलाल मीना के घर में अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश घर में रखी तिजोरी चोरी कर ले गए थे, जिसमें करीब 2 से 2.5 किलो सोने के जेवर, 3 किलो चांदी के जेवर, 11.50 लाख रुपये नकद और एक हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल रखी थी। घटना के बाद फतेहगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 175/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। ग्रामीण क्षेत्र में घटनास्थल और आसपास सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध नहीं होने के कारण आरोपियों की पहचान करना पुलिस के सामने बड़ी चुनौती थी। पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान और चोरी की संपत्ति बरामद करने के निर्देश दिए।

बदनावर में ट्रॉले ने वैन को मारी टक्कर, 6 श्रद्धालुओं की मौत

एमपी से राजस्थान तक पुलिस ने दी दबिश 

इसके बाद फिंगर प्रिंट टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने परिजनों, ग्रामीणों और संदिग्धों से पूछताछ के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस टीमों ने मध्यप्रदेश के गुना, शिवपुरी, विदिशा, उज्जैन, रतलाम, राजगढ़, भोपाल, इंदौर, शाजापुर, देवास और श्योपुर सहित राजस्थान के बारां, कोटा, झालावाड़, छबड़ा और कवई क्षेत्र में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। लगातार फील्ड ऑपरेशन, तकनीकी विश्लेषण और विभिन्न पुलिस टीमों के बीच समन्वय के बाद पुलिस को सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और एसडीओपी गुना विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में इस चुनौतीपूर्ण वारदात का खुलासा किया गया।

Breaking News

दो आरोपी गिरफ्तार, सोने के जेवर बरामद

पुलिस ने 8 अगस्त 2026 को मामले में शामिल दो आरोपियों राजू पुत्र कवरया पारदी, उम्र 35 वर्ष और गजानंद पुत्र देवला पारदी, उम्र 48 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम कनेरा, थाना धरनावदा, जिला गुना को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार मामले में फरार अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। इस कार्रवाई में एसडीओपी गुना विवेक अष्ठाना, प्रभारी सीएसपी आनंद राय के नेतृत्व में फतेहगढ़, कैंट, धरनावदा, साइबर सेल, पुलिस लाइन, राघौगढ़, बमोरी, सिरसी, विजयपुर, आरोन, कोतवाली, मधुसूदनगढ़, ऊमरी चौकी और एसडीओपी कार्यालय गुना की पुलिस टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Rajkumar Rajak
By Rajkumar Rajak

Latest Posts