कुन्नूर हेलीकॉप्टर क्रैश में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन

Follow on Google News
तमिलनाडु के कुन्नूर के पास हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन हो गया है। इंडियन एयरफोर्स ने ट्वीट कर दी जानकारी। बता दें कि वरुण सिंह को बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु के कमान अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। इस हादसे में CDS जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 13 लोगों का निधन हो गया था। [embed]https://twitter.com/adgpi/status/1471019461637402627?s=20[/embed]

वरुण सिंह के निधन से बेहद आहत हूं : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने गर्व, वीरता और अत्यधिक व्यावसायिकता के साथ देश की सेवा की। उनके निधन से बेहद आहत हूं। राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उनके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। ऊँ शांति। [embed]https://twitter.com/narendramodi/status/1471017108947587077?s=20[/embed]

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर जताया दुख

[embed]https://twitter.com/rajnathsingh/status/1471021462706585602?s=20[/embed]

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया दुख

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा, यह जानकर दुख हुआ कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने जीवन के लिए एक बहादुर लड़ाई लड़ने के बाद अंतिम सांस ली। हेलिकॉप्टर दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने के बावजूद उन्होंने वीरता और अदम्य साहस का परिचय दिया। राष्ट्र उनका आभारी है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। [embed]https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1471023063311347720?s=20[/embed]

गृह मंत्री अमित शाह ने शोक संवेदना व्यक्त की

[embed]https://twitter.com/AmitShah/status/1471020875713445890?s=20[/embed]

राष्ट्र ने अपने वीर सपूत को खो दिया- शिवराज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दुख जताया। लिखा, तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत जी के साथ घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के रूप में आज राष्ट्र ने अपने वीर सपूत को खो दिया। उन्होंने सदैव गर्व, वीरता, प्रोफेशनलिजम व समर्पण के साथ मां भारती की सेवा की। उनके सेवा और समर्पण को कभी भुलाया न जा सकेगा। ॐ शांति। [embed]https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1471029510585798660?s=20[/embed] राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts