ग्वालियर में साइबर ठगी:गृहिणी के खाते से 3.36 लाख उड़ाए, बिना ट्रांजेक्शन खाली हुआ अकाउंट

ग्वालियर में साइबर ठगों ने एक बार फिर चौंकाने वाली वारदात को अंजाम दिया है। ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में एक गृहिणी के बैंक खाते से 3.36 लाख रुपए पार हो गए।
गृहिणी के खाते से 3.36 लाख उड़ाए, बिना ट्रांजेक्शन खाली हुआ अकाउंट
AI Generated
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ग्वालियर में साइबर ठगों ने एक बार फिर चौंकाने वाली वारदात को अंजाम दिया है। ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में एक गृहिणी के बैंक खाते से 3.36 लाख रुपए पार हो गए। हैरानी की बात यह है कि पीड़िता ने कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया फिर भी पूरा पैसा दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गया।

    मैसेज से हुआ खुलासा, उड़े होश

    घटना शताब्दीपुरम फेस-2 की रहने वाली रंजना चौबे के साथ हुई। 10 मार्च को वह अपने मोबाइल का सामान्य इस्तेमाल कर रही थीं, तभी कुछ मैसेज आए जिन्हें उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। अगले दिन 11 मार्च को बैंक से मैसेज मिला कि उनके खाते से 3.36 लाख रुपए ट्रांसफर हो चुके हैं। यह पढ़ते ही उनके होश उड़ गए।

    बैंक पहुंचकर हुई पुष्टि

    पीड़िता ने तुरंत अपने पति अभिषेक चौबे को जानकारी दी और दोनों बैंक पहुंचे। बैंक अधिकारियों ने पुष्टि की कि पूरी राशि किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर हो चुकी है। इसके बाद दंपति ने तुरंत महाराजपुरा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

    मोबाइल हैकिंग की आशंका, जांच शुरू

    पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ठगों ने किसी संदिग्ध लिंक या मैसेज के जरिए मोबाइल की एक्सेस हासिल की हो सकती है। इसी के जरिए बैंक अकाउंट से पैसे ट्रांसफर किए गए। फिलहाल पुलिस मोबाइल डेटा और बैंक ट्रांजेक्शन की डिटेल खंगाल रही है।

    ये भी पढ़ें: Dr. Mohan Yadav Cabinet : कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, पोषण आहार की राशि भी बढ़ाई

    पुलिस की अपील: ऐसे रहें सुरक्षित

    पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

    • किसी भी अनजान लिंक या मैसेज पर क्लिक न करें
    • ओटीपी, पासवर्ड या बैंक डिटेल किसी के साथ साझा न करें
    • खाते से संदिग्ध ट्रांजेक्शन होते ही तुरंत बैंक और साइबर हेल्पलाइन को सूचित करें

    साइबर ठगों पर मामला दर्ज

    मामले को लेकर सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और तकनीकी जांच जारी है।

    ये भी पढ़ें: MP OBC Reservation: 27% आरक्षण पर हाईकोर्ट की सख्ती, 2 अप्रैल तक जवाब; 16 से फाइनल सुनवाई

    Dr. Sumit  Shrivastava
    By Dr. Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

    Latest Posts