Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गोविंदा ने खोला राज!कहा- 'मेरे परिवार को साजिश में फंसाया जा रहा है!'

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को लेकर लगातार अफवाहें चल रही हैं। सुनीता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि अब गोविंदा 63 के हो चुके हैं और उन्हें बच्चों की शादी कर देनी चाहिए। इस बयान के बाद पहली बार गोविंदा ने चुप्पी तोड़ी और खुलकर सामने आ गए। गोविंदा ने ANI से बात करते हुए कहा कि उनके परिवार को साजिश में फंसाया जा रहा है।
कहा- 'मेरे परिवार को साजिश में फंसाया जा रहा है!'
credit:- social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा अक्सर अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहते हैं। लेकिन इस बार उनकी चर्चा उनके अफेयर और घर में चल रही अनबन की अफवाहों के कारण हो रही है। सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि गोविंदा अब 63 साल के हो गए हैं और उन्हें अपने बच्चों के बारे में सोचना चाहिए। इस बयान के बाद अब गोविंदा का पहला रिएक्शन सामने आया है।

    गोविंदा ने कहा- साजिश में फंसाया

    काफी समय से गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के बीच विवाद और दूरी की खबरें चल रही थीं। इन अफवाहों पर गोविंदा ने अब खुलकर बात की। उन्होंने ANI से बातचीत में कहा कि उनके परिवार को बड़ी साजिश में इस्तेमाल किया जा रहा है। गोविंदा का कहना है कि उनकी फिल्मों को भी सही मार्केट नहीं मिल रहा था, जिससे उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ा।

    Twitter Post

    क्यों बोले गोविंदा?

    गोविंदा ने बताया कि उन्होंने बोलने का फैसला इसलिए किया क्योंकि लोग उनकी चुप्पी को कमजोरी समझ रहे थे। उन्हें डर था कि इससे उनकी छवि खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि उनके बारे में गलत बातें फैल रही हैं, जो उनके परिवार और बच्चों पर भी असर डाल रही हैं।

    परिवार को अलग करने की कोशिश

    गोविंदा ने कहा, कभी-कभी परिवार किसी की सोची-समझी साजिश का शिकार हो जाता है और अलगाव हो जाता है। मुझे बताया गया था कि ऐसी स्थिति में मेरे परिवार का इस्तेमाल किया जाएगा और मुझे समाज से अलग कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी कई फिल्में मार्केट नहीं हुईं और उन्हें कई फिल्मों को छोड़ना पड़ा। गोविंदा ने कहा कि उनकी पत्नी सुनीता इस बात को लेकर परेशान हैं कि घर कैसे चलेगा, जब सब कुछ गलत तरीके से फैलाया जा रहा है।

    पॉपुलैरिटी बढ़ने से डरे लोग 

    गोविंदा ने कहा कि जब किसी की पॉपुलैरिटी बहुत बढ़ जाती है, तो कई लोग घबरा जाते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह सीनियर एक्टर के साथ भी देखा है। गोविंदा ने कहा कि वह बस अपने बच्चों की भलाई के लिए प्रार्थना करते हैं।

    गोविंदा ने कृष्णा को लेकर भी कहा

    गोविंदा ने कहा कि उन्होंने कृष्णा से भी कहा था कि उसका इस्तेमाल उन्हें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृष्णा को उनकी इज्जत का भी ख्याल रखना चाहिए। इस बात पर सुनीता को गुस्सा आता था, लेकिन गोविंदा ने साफ कहा कि वह इंडस्ट्री को खराब नहीं करना चाहते, जिसमें उन्होंने सालों तक काम किया है।

    शिवसेना में शामिल होने के बाद शुरू हुई साजिश?

    गोविंदा ने यह भी कहा कि उन्होंने अभी-अभी शिवसेना में शामिल होकर राजनीति में कदम रखा है और तभी से साजिशें शुरू हो गईं। उन्होंने साफ कहा, मुझे कमजोर मत समझो और मेरे खिलाफ बोलने से पहले अपने और मेरे कर्म भी देख लो।

    गोविंदा का अंतिम संदेश

    गोविंदा ने बातचीत के अंत में कहा कि वह किसी विवाद को बढ़ाना नहीं चाहते। उनका बस एक ही मकसद है अपने बच्चों की भलाई और परिवार की इज्जत बचाना।  उन्होंने कहा कि उनके परिवार के बारे में गलतफहमियां फैलाई जा रही हैं और स्थिति को जानबूझकर बिगाड़ा जा रहा है। और उन्होंने साफ कहा, मुझे कमजोर मत समझो, मेरे खिलाफ बोलने से पहले अपने और मेरे कर्म देख लो।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts