रीवा :दबंगों ने स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल को जमकर पीटा, कैश काउंटर से लूट लिए रुपए, 10 बदमाशों पर FIR दर्ज

घटना के समय प्राचार्य रमेश मिश्रा के बेटे राज ने जब रोकने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की गई और उसकी पीठ में चोट आई।
दबंगों ने स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल को जमकर पीटा, कैश काउंटर से लूट लिए रुपए, 10 बदमाशों पर FIR दर्ज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र के राजहंस शिशु विद्यालय में सोमवार को छात्रों के पुराने झगड़े को सुलझाना प्राचार्य को भारी पड़ गया। स्कूल पहुंचे युवकों ने प्राचार्य रमेश मिश्रा पर हमला कर दिया और कैश काउंटर से पैसे भी लूट लिए।

    झगड़े को सुलझाना पड़ा भारी

    प्राचार्य रमेश मिश्रा ने बताया की कुछ दिनों पहले स्कूल के छात्र अमन शर्मा का कुछ लड़कों के साथ झगड़ा हो गया था। उसी झगड़े को लेकर मंगलवार को नितिन सेन, योगेश, देवेश और प्रशांत स्कूल पहुंचे और अमन शर्मा के बारे में पूछने लगे। मैंने उन्हें समझाकर स्कूल से बाहर जाने को कहा। लेकिन वे लोग नहीं माने और गाली-गलौज करने लगे और फोन कर लड़कों को बुला लिया। कुछ देर में विकास साकेत, राहुल, रियान कुमार पटेल और आकाश हाथों में डंडे लेकर स्कूल पहुंचे और मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।

    जान से मारने की धमकी

    घटना के समय प्राचार्य रमेश मिश्रा के बेटे राज ने जब रोकने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की गई और उसकी पीठ में चोट आई। शिक्षक कृष्णा और अर्पित ने बीच-बचाव किया, तब जाकर हमलावर स्कूल से भागे। जाते समय उन्होंने धमकी दी, ज्यादा प्रिंसिपलगीरी करोगे तो किसी दिन जान से मारकर फेंक देंगे।

    हमले के दौरान स्कूल से पैसे भी लूटे

    प्राचार्य ने कहा कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने स्कूल के कैश काउंटर से पैसे भी लूट लिए है। हालांकि, लूट की राशि की जानकारी नहीं दी गई है।

    पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

    विवाद के चलते दर्जनों की संख्या में हथियारबंद युवक स्कूल पहुंचे थे। घायल अवस्था में प्राचार्य को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बिछिया पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है आरोपियों की तलाश जारी है।

    ये भी पढ़ें: झारखंड के देवघर में सड़क हादसा : ट्रक से टकराई कांवड़ियों से भरी बस, 6 की मौत; 24 घायल

    Vaishnavi Mavar
    By Vaishnavi Mavar

    Latest Posts