Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Gold Smuggling Case : रान्या राव मामले में अगली सुनवाई कब...? DRI अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- हिरासत में मुझे थप्पड़ मारे गए, भूखा रखा…

Gold Smuggling Case : रान्या राव मामले में अगली सुनवाई कब...? DRI अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- हिरासत में मुझे थप्पड़ मारे गए, भूखा रखा…
कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव, जिन्हें सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था, उन्होंने राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रान्या ने दावा किया कि पूछताछ के दौरान उन्हें थप्पड़ मारे गए, खाना नहीं दिया गया और जबरन खाली कागजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

4 मार्च 2025 को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तारी हुई। रान्या राव दुबई से 14.8 किलोग्राम सोना तस्करी कर लाने की कोशिश कर रही थीं। इस सोने की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपए बताई गई है।

मुख्य जेल अधीक्षक के माध्यम से भेजा पत्र

परप्पना अग्रहारा जेल से मुख्य अधीक्षक के माध्यम से पत्र भेजते हुए, रान्या ने लिखा कि उन्हें विमान के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया और डीआरआई ने सफाई देने का मौका नहीं दिया। उन्होंने आगे कहा कि "जब से मुझे हिरासत में लिया गया, तब से लेकर अदालत में पेश होने तक, मुझे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। जिन अधिकारियों को मैं पहचान सकती हूं, उन्होंने मुझे 10-15 बार थप्पड़ मारे। मैंने उनके द्वारा तैयार किए गए बयानों पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद मुझे और प्रताड़ित किया गया।"

कोर्ट में रो पड़ीं रान्या, कहा- मानसिक उत्पीड़न हुआ

जब रान्या को आर्थिक अपराध की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, तो जज ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें कोई परेशानी हुई है? इस पर रान्या कोर्ट में ही रो पड़ीं और डीआरआई अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। कोर्ट ने पूछा- क्या आपको मेडिकल उपचार दिया गया? रान्या का जवाब- "उन्होंने मुझे मारा नहीं, लेकिन मुझे बुरी तरह गाली दी, जिससे मैं मानसिक रूप से परेशान हो गई।"

डीआरआई ने आरोपों को किया खारिज

अदालत में डीआरआई के छह से अधिक अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने रान्या के आरोपों को गलत बताया और कहा कि रान्या जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। जांच अधिकारी (IO) ने कोर्ट को बताया कि रान्या को किसी भी तरह का उत्पीड़न नहीं किया गया।

मामले की अगली सुनवाई कब ?

अब इस मामले में सोमवार यानी कि 17 मार्च को सुनवाई होगी। बताया जा रहा है कि रान्या के आरोपों की जांच हो सकती है। डीआरआई अपने बचाव में सबूत पेश कर सकती है। अब देखना होगा कि रान्या के आरोप सही साबित होते हैं या डीआरआई की सफाई अदालत में मान्य होती है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts