PlayBreaking News

Gold-Silver Price Today:सोना ₹3123 सस्ता होकर ₹1.45 लाख के करीब, चांदी ₹8218 टूटी; रिकॉर्ड हाई से ₹31 हजार नीचे गोल्ड

आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोना ₹3123 सस्ता होकर ₹1.45 लाख के करीब पहुंच गया है वहीं चांदी में भी ₹8218 की भारी गिरावट दर्ज की गई है।
Follow on Google News
सोना ₹3123 सस्ता होकर ₹1.45 लाख के करीब, चांदी ₹8218 टूटी; रिकॉर्ड हाई से ₹31 हजार नीचे गोल्ड
AI Generated Image

सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹3,123 सस्ता होकर करीब ₹1.45 लाख पर आ गया है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत ₹8,218 घटकर ₹2.31 लाख रह गई है। एक दिन पहले 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम था जबकि चांदी ₹2.40 लाख प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही थी। जून महीने के केवल 19 दिनों में सोना करीब ₹11 हजार और चांदी ₹32 हजार तक सस्ती हो चुकी है।

इन कारणों से आई बड़ी गिरावट

अमेरिका-ईरान युद्धविराम का असर

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद पश्चिम एशिया में तनाव कम हुआ है। इससे निवेशकों ने सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों से पैसा निकालना शुरू कर दिया, जिसका सीधा असर कीमतों पर देखने को मिला।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व का सख्त रुख

हाल ही में अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने संकेत दिए हैं कि ब्याज दरों में कटौती की बजाय उन्हें बढ़ाया भी जा सकता है। ऊंची ब्याज दरों की संभावना से सोने जैसी बिना ब्याज वाली संपत्तियों की मांग कमजोर पड़ती है।

डॉलर हुआ मजबूत

फेडरल रिजर्व के संकेतों के बाद अमेरिकी डॉलर इंडेक्स मजबूत हुआ है। आमतौर पर डॉलर मजबूत होने पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बढ़ जाता है।

गोल्ड और सिल्वर ETF में बिकवाली

ग्लोबल बाजार में सुरक्षित निवेश की मांग कम होने से गोल्ड और सिल्वर ETF में भारी बिकवाली देखी गई। शुक्रवार को सिल्वर ETF करीब 6% और गोल्ड ETF लगभग 3% तक टूट गए जिससे घरेलू बाजार में भी कीमतों पर असर पड़ा।

यह भी देखें: Share Market Today: निफ्टी 155 अंक गिरकर 24013 पर बंद, सेसेंक्स 607 अंक टूटा; IT सेक्टर में भारी बिकवाली

रिकॉर्ड हाई से ₹31 हजार नीचे पहुंचा सोना

इस साल की शुरुआत से अब तक सोने और चांदी में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना करीब ₹1.33 लाख था। इसके बाद 29 जनवरी 2026 को यह बढ़कर ₹1.76 लाख के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। मौजूदा कीमतों के हिसाब से सोना अपने ऑल टाइम हाई से करीब ₹31 हजार नीचे कारोबार कर रहा है।

चांदी भी रिकॉर्ड स्तर से ₹1.55 लाख टूटी

चांदी ने भी इस साल ऐतिहासिक तेजी दिखाई थी। 31 दिसंबर 2025 को चांदी का भाव ₹2.30 लाख प्रति किलो था जो 29 जनवरी 2026 को बढ़कर ₹3.86 लाख प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। अब कीमत गिरकर ₹2.31 लाख प्रति किलो रह गई है। यानी रिकॉर्ड हाई से चांदी करीब ₹1.55 लाख तक सस्ती हो चुकी है।

यह भी देखें: PhonePe Wallet Users Alert: 1 साल तक वॉलेट इस्तेमाल नहीं किया तो कट सकती है फीस, जानिए नए नियम

लंबी अवधि में तेजी की उम्मीद

विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल ग्लोबल भू-राजनीतिक तनाव कम होने और अमेरिकी डॉलर मजबूत होने से सोने-चांदी पर दबाव बना रह सकता है। हालांकि लंबी अवधि में केंद्रीय बैंकों की खरीदारी, महंगाई और ग्लोबल आर्थिक अनिश्चितता की वजह से कीमती धातुओं में फिर से तेजी लौटने की संभावना बनी हुई है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts