गाजियाबाद के हाईराइज अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, फ्लैट का सामान जलकर खाक

जियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित क्लासिक रेजिडेंसी सोसायटी के फ्लैट में भीषण आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
गाजियाबाद के हाईराइज अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, फ्लैट का सामान जलकर खाक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गर्मी की शुरुआत के साथ ही आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। खेत-खलिहान और गांवों के साथ-साथ अब बड़े शहरों की हाईराइज सोसायटी भी इसकी चपेट में आ रही हैं। ताजा मामला दिल्ली-एनसीआर के गाजियाबाद से सामने आया है, जहां एक हाईराइज अपार्टमेंट के फ्लैट में भीषण आग लग गई।

    थर्ड फ्लोर के फ्लैट में लगी आग

    मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक हाईराइज सोसायटी की है। यहां तीसरी मंजिल पर बने एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

    क्लासिक रेजिडेंसी सोसायटी का मामला

    बताया जा रहा है कि आग राजनगर एक्सटेंशन में स्थित क्लासिक रेजिडेंसी सोसायटी के फ्लैट नंबर 202 में लगी थी। घटना थाना नंदग्राम क्षेत्र की बताई जा रही है। जिस समय आग लगी, उस समय फ्लैट में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

    आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक फ्लैट के अंदर रखा अधिकांश सामान जल चुका था।

    आग लगने के कारणों की जांच जारी

    फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है कि आग किस वजह से लगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts