Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बंद हुआ दरवाजा, बहता रहा खून...गाजियाबाद में पिंक बूथ के बाहर ऑटो चालक की तड़पकर मौत, गर्भवती पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम क्षेत्र में ऑटो चालक राजकुमार की पिंक बूथ के बाहर अधिक खून बहने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि शिकायत सुनने के बजाय पुलिसकर्मियों ने दरवाजा बंद कर दिया और समय पर इलाज नहीं मिला। मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
गाजियाबाद में पिंक बूथ के बाहर ऑटो चालक की तड़पकर मौत, गर्भवती पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल
गाजियाबाद में पिंक बूथ के बाहर ऑटो चालक की मौत

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के संजयनगर सेक्टर-23 में 22 वर्षीय ऑटो चालक राजकुमार की दर्दनाक मौत हो गई। मूल रूप से बिहार के सीवान का रहने वाला राजकुमार सवारी से हुए विवाद की शिकायत करने पास के पिंक बूथ पहुंचा था। वहीं हुई एक घटना के बाद उसके हाथ में गंभीर चोट लगी और अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप- शिकायत सुनने के बजाय बंद कर दिया दरवाजा

मृतक के दोस्त के अनुसार, राजकुमार को यह जानकारी नहीं थी कि पिंक बूथ पर केवल महिला पुलिसकर्मी तैनात रहती हैं। उनका आरोप है कि राजकुमार की शिकायत सुनने के बजाय वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने बूथ का दरवाजा बंद कर लिया, जिससे वह परेशान हो गया।

शीशा टूटने से हाथ में लगी गहरी चोट

परिजनों के मुताबिक, दरवाजा बंद होने के बाद राजकुमार ने पहले दीवार और फिर बूथ के शीशे वाले दरवाजे पर हाथ मारा। इससे शीशा टूट गया और उसके हाथ में गहरा कट लग गया। आरोप है कि काफी देर तक उसके हाथ से लगातार खून बहता रहा, लेकिन उसे समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया गया।

CrimeNews

इलाज में देरी का आरोप

परिवार का कहना है कि घायल होने के बाद राजकुमार सड़क पर तड़पता रहा। उनका आरोप है कि पुलिस ने तुरंत इलाज की व्यवस्था नहीं की, जिसके कारण उसकी जान चली गई। परिजनों का दावा है कि यदि समय रहते उसे अस्पताल पहुंचाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी।

गर्भवती पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल

राजकुमार की शादी करीब एक साल पहले हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है। बेटे की मौत के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का कहना है कि घटना की सूचना भी उन्हें काफी देर से दी गई।

Breaking News

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

मृतक के परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि पुलिस की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts