Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सतना:नौकरी दिलाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म, 15 दिनों तक बंधक बनाकर रखा; जांच में जुटी पुलिस

सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत कैमा रेलवे स्टेशन के पास सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां पर एक नाबालिग लड़की सड़क किनारे बेसुध और मरणासन्न हालत में मिली।
नौकरी दिलाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म, 15 दिनों तक बंधक बनाकर रखा; जांच में जुटी पुलिस
नौकरी दिलाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म

सतना। दरिंदों ने पीड़िता के हाथ-पैर रस्सी से बांध रखे थे और मुंह पर पट्टी चिपका दी थी। उसके कपड़े फटे हुए थे और पूरे शरीर पर मारपीट के निशान थे। स्थानीय सरपंच मनोज कुमार की सूचना पर पुलिस पहुंची और स्थानीय महिलाओं की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद जब पीड़िता को होश आया, तो उसने पुलिस को आपबीती सुनाई। 

मैहर की रहने वाली है पीड़िता 

बता दें कि पीड़िता मूल रूप से पड़ोसी जिले मैहर की रहने वाली है। उसके परिवार में मां और भाई की मौत हो चुकी है, जबकि पिता ने दूसरी शादी कर ली है। इसी वजह से वह काम की तलाश में सतना आई थी। पीड़िता के अनुसार, करीब 15 दिन पहले सिंधी कैंप इलाके से दो युवक उसे स्थायी काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गए थे।

ये भी पढ़ें: Indore News : 17 नहीं, अब 15 जुलाई को खुलेगा इंदौर का नया जिला अस्पताल; अधिकारियों को मौके पर रहने के निर्देश

लोहे की रॉड और डंडों से की मारपीट

आरोपियों ने नाबालिग को एक मकान में बंधक बनाकर रखा था, जहां एक अन्य महिला भी मौजूद थी। विरोध करने पर उसके साथ लोहे की रॉड और डंडों से मारपीट की जाती थी। इस दौरान उसका यौन उत्पीड़न भी किया गया। सोमवार रात जब उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई, तो आरोपी उसे मरा हुआ समझकर कैमा स्टेशन के पास फेंककर फरार हो गए।

Breaking News

काम दिलाने का झांसा देकर किया शोषण 

घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान और कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी भारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन विशेष टीमें बनाई गई हैं, जो सिंधी कैंप और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। 

ये भी पढ़ें: बंद हुआ दरवाजा, बहता रहा खून... गाजियाबाद में पिंक बूथ के बाहर ऑटो चालक की तड़पकर मौत, गर्भवती पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 

मैहर पुलिस की मदद से पीड़िता के परिजनों की तलाश और तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। वारदात को लेकर सतना एसपी हंसराज सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीमें घटनास्थल और उसके आसपास के रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। सभी तथ्यों की बारीकी से जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। इसी के साथ सतना सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया  नाबालिग का इलाज जारी है। बाल कल्याण समिति के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट और बयानों के आधार पर मामले में पॉक्सो  एक्ट समेत अन्य संगीन धाराएं बढ़ाई जाएंगी। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts