घंसौर में बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, 3 गंभीर घायल; जबलपुर रेफर

घंसौर थाना क्षेत्र के बालपुर गांव के पास बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को डायल-112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
घंसौर में बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, 3 गंभीर घायल; जबलपुर रेफर

सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र में बालपुर गांव के पास शुक्रवार को बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार समेत ट्रैक्टर में बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में तीन लोग घायल

हादसे में हीरालाल नागेश पिता प्रेमीलाल, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम पारा, ट्रैक्टर चालक जयंत कुमार मरकाम, उम्र 38 वर्ष और एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Breaking News

डायल-112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया

हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर तीनों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद घंसौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है। बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत किन परिस्थितियों में हुई और हादसे की वजह क्या थी, इसका पता पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Umesh Shrivastava
By Umesh Shrivastava

Latest Posts