Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

घंसौर: अखंड रामायण पाठ का समापन, हवन-पूजन और भंडारे का आयोजन

श्रावण मास के पावन अवसर पर घंसौर नगर स्थित श्रीराम मंदिर में पिछले एक माह से चल रहे श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ का आज शनिवार, को विधिवत पूर्णाहुति के साथ समापन किया जा रहा है। एक महीने तक चले इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे नगर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है।
घंसौर: अखंड रामायण पाठ का समापन, हवन-पूजन और भंडारे का आयोजन
अखंड रामायण पाठ का समापन

घंसौर। पूर्णाहुति के अवसर पर सुबह 9 बजे से हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नगरवासी और श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे। विधि-विधान के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कर भगवान श्रीराम से परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

एक महीने से चल रहा था अखंड पाठ

अखंड रामचरितमानस पाठ के समापन अवसर पर कन्या भोज और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया जा रहा है, वहीं भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें: चित्रकूट में बाढ़ का तांडव! मंदाकिनी उफनी, पुल बहा; घरों में घुसा पानी

हवन-पूजन में श्रद्धालुओं ने अर्पित की आहुतियां

बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नगरवासी, श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे और विधि-विधान के साथ हवन-पूजन में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कर भगवान श्रीराम से परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

Breaking News

जयकारों और मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर

पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण नजर आ रहा है। श्रीराम के जयकारों और धार्मिक मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर गुंजायमान है और आयोजन में नगर के श्रद्धालुओं की बढ़-चढ़कर सहभागिता देखने को मिल रही है। आयोजन समिति और मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं ने धर्मप्रेमी नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर हवन-पूजन, कन्या भोज और भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने और धार्मिक आयोजन का लाभ लेने की अपील की है।

Umesh Shrivastava
By Umesh Shrivastava

Latest Posts