Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बरेला के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, महिला की मौत; दामाद घायल

घंसौर के बरेला गांव के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में भूरी बाई मरावी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दामाद घायल हुआ। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

घंसौर थाना क्षेत्र के ग्राम बरेला के पास शनिवार को एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार व्यक्ति घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार भूरी बाई मरावी (50 वर्ष), निवासी मंदरा टोला, अपने दामाद के साथ मोटरसाइकिल से घंसौर जा रही थीं। इसी दौरान बरेला गांव के पास उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया लेकिन इलाज के दौरान भूरी बाई मरावी की मौत हो गई। हादसे में घायल उनके दामाद का उपचार कराया गया।

सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद घंसौर पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू की। रविवार को सुबह करीब 8 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें: भाई को बचाने एक के बाद एक कुंड में कूदीं 3 बहनें, चारों की डूबने से मौत; राजस्थान में दर्दनाक हादसा

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

घंसौर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके से फरार हुए अज्ञात वाहन की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किस वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें: सिंहस्थ में सीहोर बनेगा ‘क्राउड कंट्रोल हब’, प्लेटफॉर्म-2 की ओर एक लाख श्रद्धालुओं को रोकने का प्लान

Umesh Shrivastava
By Umesh Shrivastava

Latest Posts