Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दमोह में नाले में डूबा ट्रक, ड्राइवर-क्लीनर की मौत; तीन क्रेनों से निकाला गया शव

दमोह-कटनी मार्ग पर चीलघाट पुल के पास लोडिंग ट्रक नाले में डूब गया। हादसे में ड्राइवर अभिषेक और क्लीनर तुलसी की मौत हो गई। तीन क्रेन की मदद से ट्रक और दोनों शवों को बाहर निकाला गया।
दमोह में नाले में डूबा ट्रक, ड्राइवर-क्लीनर की मौत; तीन क्रेनों से निकाला गया शव
चीलघाट पुल के पास नाले में डूबा ट्रक

दमोह-कटनी मार्ग पर चीलघाट पुल के पास शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। कटनी से सीमेंट लेकर गंजबासौदा जा रहा लोडिंग ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नाले में जा गिरा। पानी अधिक होने के कारण ट्रक पूरी तरह पानी में डूब गया। हादसे में ट्रक के ड्राइवर अभिषेक और क्लीनर तुलसी की मौत हो गई। दोनों के शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। ट्रक और शवों को निकालने के लिए जबलपुर के सिहोरा से तीन क्रेन बुलानी पड़ीं।

रात करीब 1 बजे नाले में गिरा ट्रक

जानकारी के मुताबिक, हादसा शनिवार रात करीब 1 बजे कुम्हारी थाना क्षेत्र में दमोह-कटनी सड़क मार्ग पर चीलघाट पुल के पास हुआ। लोडिंग ट्रक कटनी से सीमेंट लेकर गंजबासौदा की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। ट्रक सड़क से नीचे उतरकर नाले में पलट गया। नाले में पानी ज्यादा होने के कारण ट्रक देखते ही देखते काफी हद तक पानी में डूब गया। हादसे के बाद ट्रक में लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, रात का समय होने और नाले में पानी अधिक होने के कारण तत्काल सर्चिंग शुरू नहीं की जा सकी।

सुबह शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

सुबह एसडीईआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पानी में फंसे ट्रक को बाहर निकालना आसान नहीं था। ट्रक काफी वजनदार था और नाले में इस तरह फंसा हुआ था कि उसे निकालने के लिए भारी मशीनरी की जरूरत पड़ी। इसके बाद जबलपुर के सिहोरा से तीन क्रेन बुलवाई गईं। क्रेन की मदद से ट्रक को पानी से बाहर निकालने की कोशिश शुरू की गई। ट्रक को खींचने के लिए क्रेन से लॉक लगाया गया, लेकिन इसी दौरान ट्रक का एक पार्ट टूट गया। भारी वजन और पानी में फंसे होने के कारण रेस्क्यू टीम के सामने ट्रक को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण रहा। इसके बाद टीम ने सावधानी से क्रेन की मदद से ट्रक को धीरे-धीरे ऊपर उठाया और उसके अंदर फंसे लोगों की तलाश शुरू की।

करीब एक घंटे के अंतराल में मिले दोनों शव

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान करीब 1 बजे पहला शव बरामद किया गया। इसके लगभग एक घंटे बाद दूसरे व्यक्ति का शव भी पानी से बाहर निकाल लिया गया। मृतकों की पहचान ड्राइवर अभिषेक (23) और क्लीनर तुलसी (38) के रूप में हुई है। दोनों सुन्नंता थाना त्योंदा, जिला विदिशा के निवासी बताए गए हैं। दोनों शवों को सुरक्षित रखवाया गया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Breaking News

ट्रक देखने मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। लोग नाले में डूबे ट्रक और चल रहे राहत एवं बचाव अभियान को देखने के लिए सड़क के किनारे जमा हो गए। राहत कार्य के दौरान कुछ लोग रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर अपने सुझाव देते हुए भी नजर आए। ग्रामीणों की संख्या बढ़ने के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने लगी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने लोगों से सड़क खाली करने और वाहनों के लिए रास्ता बनाने का बार-बार अनुरोध किया। मौके पर गोताखोरों के साथ आपदा के समय राहत कार्य में सहयोग करने वाले स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

 

छिंदवाड़ा में अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

थाना प्रभारी ने संभाली रेस्क्यू की निगरानी

कुम्हारी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पूरे समय मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने राहत और बचाव अभियान की निगरानी की। एसडीईआरएफ टीम और क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकालने के साथ ही उसमें फंसे दोनों लोगों के शवों को भी बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। ट्रक के अनियंत्रित होकर नाले में गिरने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Dheeraj Jonsan
By Dheeraj Jonsan

Latest Posts