Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Skincare Home Remedy:काली गर्दन को कहें अलविदा, टमाटर और कॉफी से पाएं निखार और नेचुरल ग्लोइंग स्किन

अगर आपकी गर्दन का रंग चेहरे से ज़्यादा काला दिखता है, तो टमाटर और कॉफी का ये आसान घरेलू नुस्खा आपके लिए फायदेमंद है। ये नैचुरल स्क्रब त्वचा की गहराई से सफाई करता है, डार्क पैच और पिगमेंटेशन को कम करता है और गर्दन की त्वचा को साफ और निखरी बनाता है।
Follow on Google News
काली गर्दन को कहें अलविदा, टमाटर और कॉफी से पाएं निखार और नेचुरल ग्लोइंग स्किन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अक्सर हम अपने चेहरे की खूबसूरती का ध्यान रखते हैं, लेकिन गर्दन की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं। इसका असर यह होता है कि धीरे-धीरे गर्दन का रंग चेहरे से गहरा होने लगता है। धूल-मिट्टी, पसीना और सूरज की किरणें स्किन को डल बना देती हैं। जब आप साड़ी या डीप नेक ड्रेस पहनते हैं, तो गर्दन का कालापन साफ नजर आता है।

    अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपकी रसोई में मौजूद दो साधारण चीजें टमाटर और कॉफी इस समस्या का असरदार हल हो सकती हैं। ये दोनों नैचुरल इंग्रीडिएंट्स मिलकर त्वचा को गहराई से साफ करते हैं और डार्कनेस को कम करने में मदद करते हैं। 

    कॉफी के फायदे

    कॉफी सिर्फ सुबह जगाने के लिए ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद है इसमें मौजूद कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा से डेड सेल्स हटाने में मदद करते हैं और नई कोशिकाओं को बाहर लाते हैं जिससे स्किन मुलायम और फ्रेश दिखती है कॉफी ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाती है जिससे गर्दन की त्वचा में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ती है और कालेपन कम होता है हल्के दाने होने की वजह से यह स्क्रब के रूप में स्किन को नुकसान पहुंचाए बिना साफ करता है हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल करने से गर्दन का रंग धीरे धीरे हल्का पड़ने लगता है

    टमाटर के फायदे

    टमाटर में लाइकोपीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है जो स्किन की रंगत सुधारता है और पिगमेंटेशन कम करता है यह सूर्य की किरणों से हुई टैनिंग को घटाता है और त्वचा को चमकदार बनाता है टमाटर में हल्के ब्लीचिंग गुण भी होते हैं जो गंदगी और मेलानिन को हटाते हैं टमाटर का रस डार्क पैच और झाइयों को हल्का करने में मदद करता है और स्किन का पीएच लेवल बैलेंस रखता है जिससे त्वचा हेल्दी लगती है

    टमाटर और कॉफी का इस्तेमाल

    कॉफी पाउडर और ताजे टमाटर के रस को मिलाकर पेस्ट बनाएं इसे गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं 15 मिनट सूखने दें फिर गुनगुने पानी से धोकर हल्के हाथों से पोछ लें हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल करने से गर्दन की त्वचा साफ और ग्लोइंग दिखने लगती है स्क्रब के बाद हल्का मॉइस्चराइज़र लगाएं

    ध्यान रखने वाली बातें

    पेस्ट लगाने से पहले गर्दन को साफ करें स्किन बहुत सेंसिटिव हो तो पैच टेस्ट जरूर करें पेस्ट लगाने के बाद धूप में न जाएं स्क्रब के बाद हमेशा मॉइस्चराइज़र लगाएं

    क्यों काम करता है नुस्खा

    कॉफी और टमाटर मिलकर नैचुरल स्क्रब और ब्लीच का काम करते हैं कॉफी डेड लेयर हटाती है और टमाटर मेलानिन कम करता है दोनों मिलकर त्वचा को डीटॉक्स करते हैं और नेचुरल ग्लो लाते हैं नियमित इस्तेमाल से गर्दन की स्किन चेहरे जैसी साफ और स्मूद हो जाती है

    बाजार के प्रोडक्ट्स से बेहतर

    बाजार की कई क्रीम और लोशन में केमिकल्स होते हैं जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं वहीं टमाटर और कॉफी जैसे नेचुरल इंग्रीडिएंट्स सस्ते सुरक्षित और असरदार होते हैं यह हर स्किन टाइप के लिए उपयुक्त हैं और त्वचा के नेचुरल ऑइल को नुकसान नहीं पहुंचाते 

    Aditi Rawat
    By Aditi Rawat

    अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

    Latest Posts