Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Israel Gaza Air Strike:गाजा पर सीजफायर के बावजूद इजराइली हमला, 104 की मौत, कई बच्चे शामिल

गाजा पर सीजफायर के बावजूद इजराइली हमला, 104 की मौत, कई बच्चे शामिल
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    तेल अवीव। गाजा में सीजफायर लागू होने के बीच इजराइल ने एक बार फिर हवाई हमले करना शुरू कर दिए है। इनमें करीबन 104 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई, जिनमें 46 बच्चे हैं। जबकि 253 लोग घायल हैं। 29 सितंबर को इजराइल-हमास के बीच सीजफायर लागू होने के बाद यह सबसे बड़ा हमला है। हालांकि बाद में इजराइली सेना ने कहा कि गाजा में युद्धविराम फिर से बहाल हो गया है।

    दरअसल पहले इजराइल ने दावा किया था कि हमास ने सीजफायर का उल्लंघन कर गाजा में तैनात उसके सैनिकों पर हमला किया। इसके जवाब में यह कार्रवाई की गई। हालांकि इन आरोपों को हमास ने नकारा है और कहा है कि वह सीजफायर का पालन कर रहा है।

    घनी आबादी क्षेत्रों को बनाया गया निशाना

    इस हमले से पहले इजराइल ने दावा किया था कि हमास ने सीजफायर का उल्लंघन कर गाजा में तैनात उसके सैनिकों पर हमला किया। इसके जवाब में यह कार्रवाई की गई। हालांकि हमास ने आरोपों से साफ मना किया और कहा है कि वह सीजफायर का पालन कर रहा है। इजराइल की ओर से किए गए हवाई हमलों में गाजा सिटी, खान यूनिस, बेत लहिया और अल-बुरैज जैसे घनी आबादी वाले इलाकों को निशाना बनाया गया। 

    ट्रंप ने किया इजरायली हमले का समर्थन

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजराइली द्वारा किए गए इस हमले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि अपने सैनिक की हत्या के बाद इजराइल ने जवाबी कार्रवाई की है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे भी दावा किया कि इस हमले से युद्धविराम को खतरा नहीं हैं। साथ ही ट्रंप ने नसीहत दी देते हि कहा कि हमास को संयम बरतना होगा। 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts