Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सुपर- 8 में आज न्यूजीलैंड के सामने ENG :न्यूजीलैंड जीती तो सेमीफाइनल में एंट्री पक्की

न्यूजीलैंड जीती तो सेमीफाइनल में एंट्री पक्की
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में आज बड़ा एक बार फिर 2 टीमों के बीच बड़ा क्लैश है, टीमें है इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। न्यूजीलैंड के लिए यह मैच सीधा करो या मरो है। मतलब जीत मिली तो सेमीफाइनल का टिकट पक्का और पाकिस्तान की उम्मीदों पर सीधे पानी फिरेगा। लेकिन अगर इंग्लैंड आज जीतती है, तो पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदा रहेंगी। ऐसे में समीकरण साफ है—एक जीत, कई टीमों की किस्मत तय करेगी।

    हेड-टू-हेड में कौन आगे?

    इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 30 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले हो चुके हैं। इनमें 16 जीत इंग्लैंड के नाम रही हैं, जबकि न्यूजीलैंड 10 बार सफल रहा। तीन मैच बेनतीजा रहे और एक टाई पर खत्म हुआ। वर्ल्ड प की बात करें तो तस्वीर ज्यादा बैलेंस्ड दिखती हुई नजर आई दोनों टीमों के बीच 7 मैच हुए जिनमें 3 में इंग्लैंड और 4 में कीवी टीम ने बाजी मारी।

    दोनों टीमें आखिरी बार 2022 में ब्रिसबेन में भिड़ी थीं, जहां इंग्लैंड ने 20 रन से जीत दर्ज की थी। आज का मैच सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि सेमीफाइनल की दौड़ का निर्णायक अध्याय है।

    बॉलिंग में आर्चर, बल्लेबाजी में ब्रुक का दबदबा

    इंग्लैंड की ओर से इस टूर्नामेंट में सबसे प्रभावशाली बल्लेबाज हैरी ब्रूक रहे हैं। 6 मैचों में उन्होंने 172.64 की स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 100 रन रहा, जिसने टीम को मजबूत आधार दिया। वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने कमान बेहतर ढंग से संभाली है। उन्होंने 6 मुकाबलों में 8.73 की इकॉनमी से 10 विकेट झटके हैं। नई गेंद से लेकर डेथ ओवर तक, आर्चर ने अपनी बॉलिंग में कंट्रोल और धार दोनों दिखाए हैं।

    टिम साइफर्ट कीवियों के टॉप बैटर

    न्यूजीलैंड की बैटिंग में टिम साइफर्ट सबसे आगे रहे हैं। उन्होंने 6 मैचों में 161.6 की स्ट्राइक रेट से 181 रन बनाए। उनकी एक पारी में नाबाद 89 रन टीम के लिए निर्णायक साबित हुए। गेंद से मैट हेनरी ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 6 मैचों में 7.38 की इकॉनमी से रन खर्च करते हुए 6 विकेट लिए हैं। कसी हुई लाइन और सटीक लेंथ उनकी ताकत रही है।

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद।

    न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढी और लॉकी फर्ग्यूसन।

    यहां देखें मैच

    इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। दर्शक इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देख सकते हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts