🌤️
--Bhopal, India

Congress: चुनाव आयोग के कार्यप्रणाली की जांच की मांग के लिए होना चाहिए राष्ट्रीय आंदोलन..., गौरव गोगोई ने दिया बयान

Follow on Google News
चुनाव आयोग के कार्यप्रणाली की जांच की मांग के लिए होना चाहिए राष्ट्रीय आंदोलन..., गौरव गोगोई ने दिया बयान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। गुरुवार को लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाए हैं। गौरव गोगोई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा कि चुनाव आयोग के कामकाज की जांच और सुधार के लिए एक राष्ट्रीय आंदोलन होना चाहिए। वहीं, तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुंथगई ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की कोई जरूरत नहीं थी और यह अभियान जल्दबाजी में लाया गया। बता दें कि कांग्रेस पार्टी लगातार चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाती रही है।

    Twitter Post

     चुनाव आयोग के खिलाफ राष्ट्रीय आंदोलन की मांग 

    गौरव गोगोई ने लिखा, वोट चोरी पर चुनाव आयोग की निष्क्रियता अपराध स्वीकारोक्ति के समान है और भारत की जनता के साथ हुए इस अन्याय को छिपाने का एक कमजोर प्रयास है। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली की जांच और इस महत्वपूर्ण संस्था में सुधार की मांग के लिए एक राष्ट्रीय आंदोलन होना चाहिए। 

    राहुल गांधी ने भी चुनाव आयोग पर लगाए आरोप 

    बता दें कि बीते बुधवार राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रेस वार्ता की थी। राहुल ने एक महिला की पहचान कराते हुए कहा कि हरियाणा में इस महिला ने अलग-अलग नामों से 10 जगहों पर कुल 22 बार वोट डाला है। उन्होंने दावा किया था कि यह महिला ब्राजील की मॉडल है और उसने स्वीटी, विमला, सरस्वती जैसे नामों का इस्तेमाल किया। राहुल ने इसे केवल बूथ स्तर पर नहीं, बल्कि यह एक सेंट्रलाइज्ड ऑपरेशन बताया था।

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni
    icon

    Latest Posts