Indore News :खेत में खेलते समय गड्ढे में गिरी मासूम, 20 मिनट बाद मिली, अस्पताल में मौत

इंदौर के खुडैल थाना क्षेत्र में 18 माह की बच्ची की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। खेत में खेलते समय वह गड्ढे में गिर गई थी। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Follow on Google News
खेत में खेलते समय गड्ढे में गिरी मासूम, 20 मिनट बाद मिली, अस्पताल में मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के खुडैल थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पानी से भरे गड्ढे में गिरने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।

    खेत में खेलते समय गड्ढे में गिरी बच्ची

    खुडैल पुलिस के मुताबिक 18 माह की रजनी, पिता संदीप, निवासी तिल्लोर, शाम के समय घर के पास खेत में खेल रही थी। खेत में पानी के लिए एक गड्ढा खोदा गया था। खेलते-खेलते बच्ची उसी ओर चली गई और औंधे मुंह गड्ढे में गिर गई।

    करीब 20 मिनट तक पानी में रही

    कुछ देर बाद जब बच्ची दिखाई नहीं दी तो उसकी दादी ने तलाश शुरू की। करीब 20 मिनट बाद बच्ची पानी से भरे गड्ढे में मिली। परिजन तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

    मां घर में बना रही थी खाना

    परिजनों के अनुसार घटना के समय बच्ची की मां घर में खाना बना रही थी, जबकि दादी पास में काम कर रही थी। दोनों को लगा कि बच्ची घर में ही खेल रही है। रजनी अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी और उसके पिता मजदूरी करते हैं।

    पोस्टमार्टम को लेकर पुलिस की कार्रवाई

    अस्पताल में परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। हालांकि मामला पुलिस केस होने के कारण शव को मर्चुरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts